जम्मू-कश्मीर में आया भूकंप
https://parstoday.ir/hi/news/india-i123934-जम्मू_कश्मीर_में_आया_भूकंप
जम्मू-कश्मीर में आज फिर सुबह- सुबह भूकंप आया।
(last modified 2023-04-29T22:35:41+00:00 )
Apr ३०, २०२३ ०४:०५ Asia/Kolkata
  • जम्मू-कश्मीर में आया भूकंप

जम्मू-कश्मीर में आज फिर सुबह- सुबह भूकंप आया।

प्राप्त समाचारों के अनुसार आज सुबह 5:15 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.1 मापी गई है। भूकंप से होने वाली जानमाल की क्षति के बारे में अभी कोई रिपोर्ट नहीं है।

इस भूकंप का केंद्र जमीन से 5 किलो मीटर नीचे था। इससे पहले कल तड़के अफगानिस्तान में भी भूकंप आया था और इसकी भी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.0 मापी गई थी। अफगानिस्तान में भी कल धरती तड़के 2 बजकर 8 मिनट पर कांपी थी। अफगानिस्तान में आए इस भूंकप का केंद्र धरती से 210 किलोमीटर नीचे था। MM

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए