भारतीय रक्षामंत्री तीन दिवसीय यात्रा पर मालदीव पहुंचे
भारत के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह तीन दिवसीय आधिकारिक दौरे पर मालदीव पहुंचे।
प्राप्त जानकारी के अनुसार अपनी मालदीव यात्रा के दौरान वह इस देश की अपनी समकक्ष मारिया अहमद दीदी और विदेश मंत्री अब्दुल्ला शाहिद के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे।
इसी प्रकार दोनों देशों के बीच रक्षा संबंधों के सभी पहलुओं की समीक्षा की जाएगी। भारत के रक्षा मंत्री मालदीव के राष्ट्रपति इब्राहिम मोहम्मद सालेह से भी मुलाकात करेंगे। भारत के रक्षामंत्री के मालदीव पहुंचने पर मारिया दीदी ने उनका स्वागत किया।
भारत और मालदीव समुद्री सुरक्षा, आतंकवाद, कट्टरवाद, समुद्री डकैती, तस्करी, संगठित अपराध और प्राकृतिक आपदाओं सहित साझा चुनौतियों का प्रभावी ढंग से समाधान करने के लिए मिलकर काम कर रहे हैं। इस दौरान रक्षामंत्री राजनाथ सिंह भारत की ओर से मालदीव को तेज गति का एक गश्ती पोत और एक छोटा जलपोत सौंपेंगे। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मालदीव में जारी परियोजना के स्थलों का दौरा करेंगे और भारतीाय समुदाय से भी मिलेंगे।
भारत 'पड़ोसी पहले' नीति के साथ-साथ मालदीव की 'भारत पहले' नीति के साथ हिंद महासागर क्षेत्र के भीतर क्षमताओं को संयुक्त रूप से विकसित करने के लिए मिलकर काम करना चाहता है। MM
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए
हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!