भारतः मणिपुर राज्य में जातीय दंगों के बाद सेना तैनात
https://parstoday.ir/hi/news/india-i124110-भारतः_मणिपुर_राज्य_में_जातीय_दंगों_के_बाद_सेना_तैनात
भारत की सरकार ने पूर्वोत्तरी राज्य मणिपुर में जातीय दंगे भड़क उठने  बाद सेना को तैनात कर दिया है और इंटरनेट सेवा बंद कर दी है।
(last modified 2023-05-05T05:34:52+00:00 )
May ०५, २०२३ ११:०३ Asia/Kolkata
  • भारतः मणिपुर राज्य में जातीय दंगों के बाद सेना तैनात

भारत की सरकार ने पूर्वोत्तरी राज्य मणिपुर में जातीय दंगे भड़क उठने  बाद सेना को तैनात कर दिया है और इंटरनेट सेवा बंद कर दी है।

दंगों में अब तक कम से कम 6 लोगों की जान जा चुकी है। भीड़ ने इंफाल में भाजपा के विधायक पर भी हमला करके उन्हें बुरी तरह घायल कर दिया।

म्यांमार की सीमा के क़रीब मणिपुर राज्य में क़बायली समूहों की तरफ़ से प्रदर्शन और मार्च के बाद तनाव शुरु हुई जिसके बाद सेना को तैनात किया गया।

मणिपुर सरकार के मंत्री अवांग्बो नियोमाई ने बताया कि हालात ख़राब होने के बाद कर्फ़्यू लगा दिया गया मगर अब स्थिति कंट्रोल में है।

इंफाल वेस्ट, कीकचंग, थूबाल, जीरबाम और बिश्नोपुर इसी तरह क़बायलियों के प्रभाव वाले ज़िलों चौराचंदपुर, कंगपोक्पी और टिंगोपाल में कर्फ़्यू लगा दिया गया।

गवर्नर ने स्थानीय अधिकारियों को मौक़े पर ही गोली मारने के आदेश जारी कर दिए हैं।

भारतीय रक्षा मंत्रालय के अनुसार सेना और असम राइफ़ल्ज़ के जवानों को हालात पर क़ाबू पाने के लिए बड़ी मेहनत की।

क़बायली समूहों में झड़पें तब शुरू हो गईं जब मीटी जाति के लोगों की तरफ़ से सरकार की शेड्यूल्ड क़बायली कैटेगरी में शामिल करने के लिए प्रदर्शन किया जा रहा था। इस कैटेगरी में शामिल होने के बाद रोज़गार और शिक्षा में कोटा मिलता है।

मणिपुर में हालात ख़राब होने के बाद भारत के गृह मंत्री ने कर्नाटक राज्य का चुनावी दौरा रद्द किया और मणिपुर के अधिकारियों से वहां के हालात पर विस्तार से बातचीत की।

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए