भारतीय वैज्ञानिक पाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में गिरफ़तार
https://parstoday.ir/hi/news/india-i124126-भारतीय_वैज्ञानिक_पाकिस्तान_के_लिए_जासूसी_के_आरोप_में_गिरफ़तार
भारत के रक्षा संस्था डिफ़ेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट आर्गनाइज़ेशन डीआरडीओ के एक वैज्ञानिक को कथित तौर पर जासूसी और एक पाकिस्तानी एजेंट को संवेदनशील जानकारियां देने के आरोप में गिरफ़तार कर लिया गया है।
(last modified 2023-05-05T08:58:02+00:00 )
May ०५, २०२३ १४:२६ Asia/Kolkata
  • भारतीय वैज्ञानिक पाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में गिरफ़तार

भारत के रक्षा संस्था डिफ़ेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट आर्गनाइज़ेशन डीआरडीओ के एक वैज्ञानिक को कथित तौर पर जासूसी और एक पाकिस्तानी एजेंट को संवेदनशील जानकारियां देने के आरोप में गिरफ़तार कर लिया गया है।

भारतीय मीडिया में यह ख़बर तब आई है कि जब पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो ज़रदारी शंघाई सहयोग संगठन मंत्री बैठक में भाग लेने के लिए गोवा में मौजूद हैं।

डीआरडीओ के लिए काम करने वाले वैज्ञानिक की गिरफ़तारी के बाद महाराष्ट्रा के एटीएस की ओर से एक बयान जारी किया गया है।

बयान में कहा गया है कि वैज्ञानिक ने अपनी पोज़ीशन का ग़लत फ़ायदा उठाते हुए एक दुश्मन मुल्क को जानकारियां दीं। बयान में कहा गया है कि इस वैज्ञानिक को मालूम था कि उसके पास मौजूद सरकारी राज़ अगर दुश्मन देश के पास पहुंच जाएंगे तो देश की सुरक्षा को ख़तरा पैदा हो सकता है।

बयान के अनुसार यह वैज्ञानिक एक अहम पद पर आसीन था। महाराष्ट्र एटीएस के अनुसार यह वैज्ञानिक वाट्स एप के ज़रिए एक पाकिस्तानी ख़ुफ़िया एजेंट के संपर्क में था जिससे इस वैज्ञानिक की वीडियो काल्ज़ भी हुईं। जांच एजेंसी के अनुसार यह हनी ट्रैप का मामला लगता है।

भारतीय अख़बार टाइम्ज़ आफ़ इंडिया की ख़बर में स्पेशल प्रोसीक्यूटर विजय फ़ारगाद के हवाले से बताया गया है कि डीआरडीओ के एक इंक्वायरी अफ़सर ने 24 फ़रवरी को इस वैज्ञानिक की लैपटाप और दो मोबाइन फ़ोन क़ब्ज़े में लिए थे। फ़ारेंज़िक जांच के बाद पता चला कि वैज्ञानिक ने कथित तौर पर पाकिस्तानी ख़ुफ़िया एजेंट से संपर्क किया और उसे जानकारियां दीं।

गिरफ़तार होने वाले वैज्ञानिक के बारे में बताया गया कि वो महत्वपूर्ण पद पर थे और तीन दशकों से अधिक समय से कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं का हिस्सा रह चुके थे।

अदालत ने वैज्ञानिक को 9 मई तक रिमांड पर एटीएस के हवाले कर दिया है।

भारत में इससे पहले भी इसी तरह के कई मामलों की ख़बरें मीडिया में आ चुकी हैं।

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए