मणिपुर हिंसा में 54 लोगों की गयी जान
भारत के मणिपुर राज्य में होने वाली हिंसा में अब तक 54 लोगों की जान जा चुकी है।
भारतीय सूत्रों के अनुसार 54 मृतकों में 16 शव चुराचंदपुर जिला अस्पताल के मुर्दाघर में रखे गए हैं, जबकि 15 शव इम्फाल ईस्ट के जवाहरलाल नेहरू आयुर्विज्ञान संस्थान में हैं। इसके अलावा इंफाल पश्चिम के लाम्फेल में क्षेत्रीय चिकित्सा विज्ञान संस्थान ने 23 लोगों के मरने की पुष्टि की है। हालात पर काबू पाने के लिए सेना और असम राइफल्स के करीब 10,000 सैनिकों को राज्य में तैनात किया गया है।
भारतीय सूत्रों के अनुसार दो समुदायों के बीच हुई हिंसक झड़प में कई लोग मारे गए हैं जबकि 100 से अधिक लोगों के घायल होने की खबर है। हालांकि पुलिस इसकी पुष्टि करने को तैयार नहीं थी। बताया गया कि ये शव इंफाल पूर्व और पश्चिम, चुराचांदपुर और बिशेनपुर जैसे जिलों से लाए गए थे। वहीं गोली लगने से घायल कई लोगों का इलाज रिम्स और जवाहरलाल नेहरू आयुर्विज्ञान संस्थान में भी चल रहा है।
मणिपुर में हिंसा पर नियंत्रण पाने के लिए सेना की अधिक टुकड़ियों, रैपिड एक्शन फोर्स और केंद्रीय पुलिस बलों को भेजा गया है। भारतीय अधिकारियों ने कहा कि मणिपुर में मरने वालों की संख्या बढ़कर 54 हो गई है। इंफाल घाटी में शनिवार को दुकानें और बाजार फिर से खुलने और सड़कों पर कारों के चलने से जनजीवन सामान्य हो गया है। MM
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए