भारत करेगा नारी शक्ति का प्रदर्शन, परेड में केवल महिलाएं होंगी शामिल
https://parstoday.ir/hi/news/india-i124206-भारत_करेगा_नारी_शक्ति_का_प्रदर्शन_परेड_में_केवल_महिलाएं_होंगी_शामिल
भारत के गणतंत्र दिवस के मौके पर कर्तव्य पथ पर होने वाली परेड में इस बार सिर्फ महिलाएं शामिल होंगी।
(last modified 2023-05-08T02:08:20+00:00 )
May ०८, २०२३ ०७:३६ Asia/Kolkata
  • भारत करेगा नारी शक्ति का प्रदर्शन, परेड में केवल महिलाएं होंगी शामिल

भारत के गणतंत्र दिवस के मौके पर कर्तव्य पथ पर होने वाली परेड में इस बार सिर्फ महिलाएं शामिल होंगी।

26 जनवरी 2024 को आधिकारिक समारोह में मार्च करने वाली टुकड़ी, बैंड दस्ता, झांकी और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भी केवल महिलायें शामिल होंगी। भारतीय रक्षा मंत्रालय ने मिलिट्री फोर्सेस और परेड में शामिल होने वाले अन्य विभागों को चिट्ठी लिखकर इसकी जानकारी दी है।

गणतंत्र दिवस परेड में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने का फैसला 7 फरवरी को हुई ‘डी-ब्रीफिंग बैठक’ में लिया गया था। सूत्रों के मुताबिक फरवरी की शुरुआत में रक्षा सचिव की अध्यक्षता में एक ‘‘डी-ब्रीफिंग बैठक’’ आयोजित की गई थी।

पिछले कुछ सालों में कर्तव्य पथ पर होने वाली वार्षिक परेड में महिला अधिकारियों ने हिस्सा लिया है। इसमें सेना की टुकड़ी की अगुवाई करने वाली महिला अधिकारी शामिल हैं।

ज्ञात रहे कि भारत की केंद्र सरकार ने पिछले कुछ साल में आर्म्ड फोर्सेस में जेंडर इक्वैलिटी को बढ़ावा देने के लिए महिलाओं को कमान देने और भविष्य की लीडरशिप के लिए उन्हें तैयार करने के मकसद से कई बड़े फैसले लिए हैं।

पिछले महीने 29 अप्रैल को पांच महिला अधिकारियों को आर्टिलरी रेजिमेंट में शामिल किया गया है। इन्हें पाकिस्तान और चीन की सीमा पर नियुक्त किया गया है। MM

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए