भारत ने सुपरसोनिक क्रूज ब्रम्होस मिसाइल का सफल परीक्षण किया
https://parstoday.ir/hi/news/india-i124402-भारत_ने_सुपरसोनिक_क्रूज_ब्रम्होस_मिसाइल_का_सफल_परीक्षण_किया
रविवार को भारतीय नौसेना ने अपने खतरनाक युद्धपोत आइएनएस मोरमुगाओ विध्वंसक से ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल का सफल परीक्षण किया।
(last modified 2023-05-14T06:43:30+00:00 )
May १४, २०२३ ११:१४ Asia/Kolkata
  • भारत ने सुपरसोनिक क्रूज ब्रम्होस मिसाइल का सफल परीक्षण किया

रविवार को भारतीय नौसेना ने अपने खतरनाक युद्धपोत आइएनएस मोरमुगाओ विध्वंसक से ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल का सफल परीक्षण किया।

यह INS मोरमुगाओ विध्वंसक का पहला पहला ब्रह्मोस परीक्षण था। आइएनएस मोरमुगाओ विध्वंसक ने ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल फायर करके अपने लक्ष्य को सफलतापूर्वक नष्ट कर दिया। प्रोजेक्ट 15बी के तहत भारतीय नौसेना में विशाखापट्टनम श्रेणी का यह दूसरा विध्वंसक है। इस युद्धपोत को दिसंबर 2022 में भारतीय नौसेना कमीशन में शामिल किया गया था।

भारत के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने आइएनएस मोरमुगाओ को पिछले वर्ष दिसंबर में भारतीय नौसेना को समर्पित किया था। इस खतरनाक युद्धपोत को भारतीय नौसेना के वॉरशिप डिजाइन ब्यूरो ने तैयार किया है। इसकी लंबाई 163 मीटर और चौड़ाई 17 मीटर है। युद्धपोत का वजन करीब 7400 टन है। इस युद्धपोत ने भारतीय नौसेना की ताकत को कई गुना बढ़ा दिया है।

INS मोरमुगाओ का नाम पश्चिमी तट पर गोवा के ऐतिहासिक बंदरगाह शहर के नाम पर रखा गया है। यह स्वदेशी और भारत के खतरनाक युद्धपोतों में से एक है। यह 30 समुद्री मिल की अधिक गति से भी चल सकता है। INS मोरमुगाओ ब्रह्मोस और बराक-8 जैसी मिसाइलों से लैस है।

इसमें रडार एमएफ-स्टार लगा है, जो हवा में लंबी दूरी के लक्ष्य का पता लगा सकता है। 127 मिलीमीटर गन से लैस INS मोरमुगाओ 300 किलोमीटर दूर से लक्ष्य को निशाना बनाने में भी सक्षम है। इस पर AK-630 एंटी मिसाइल गन सिस्टम लगा है। साथ ही यह एंटी सबमरीन रॉकेट लांचर से भी लैस है। mm

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए