चुनाव से पहले मौत लेकिन वोटरों ने उम्मीदवार को जिताया
भारत के उत्तर प्रदेश राज्य में एक अजीब घटना हुई है, चुनाव में वह महिला उम्मीदवार जीत गई जिसका चुनाव से पहले निधन हो गया था।
भारतीय मीडिया में आने वाली ख़बरों के अनुसार उत्तर प्रदेश में हुए निकाय चुनाव में वह उम्मीदवर विजयी हुईं जिनका कई दिन पहले निधन हुआ था।
25 साल की आसिया परवीन ने अमरोहा ज़िले में महिलाओं के लिए आरक्षित वार्ड की एक सीट से आज़ाद उम्मीदवार केतौर पर चुनाव लड़ा लेकिन 4 मई को चुनाव से दो हफ़्ते पहले वह फेफड़ों और पेट में संक्रमण की वजह से चल बसीं। उनके वार्ड में लगभग 2000 वोट हैं। उन्हें 300 से अधिक वोट मिले।
हालांकि भारत में असेंबली और संसद के चुनाव से पहले अगर कोई उम्मीदवार मर जाता है तो चुनाव रोक दिया जाता है और पूरी चुनावी प्रक्रिया नए सिरे से दोहराई जाती है लेकिन निकाय चुनावों में वोटिंग नहीं रोकी जाती हालांकि बाद में नए सिरे से चुनाव कराए जाते हैं।
वोटरों का कहना है कि उन्होंने उम्मीदवार की मौत की ख़बर मिल जाने के बाद भी उन्हें वोट दिया क्योंकि वह उनसे वोट देने का अपना वादा निभाना चाहते थे।
दिवंगत उम्मीदवार के पड़ोसी आरिफ़ का कहना है कि वह हमारे बीच नहीं हैं लेकिन उनका बर्ताव हमेशा याद रखा जाएगा।
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए