हिंदू राष्ट्र बनाने की बात करने वाले गद्दार हैं" मौलाना मदनी
https://parstoday.ir/hi/news/india-i124642-हिंदू_राष्ट्र_बनाने_की_बात_करने_वाले_गद्दार_हैं_मौलाना_मदनी
मुंबई के आजाद मैदान में जमीयत उलेमा ए हिन्द के अधिवेशन में मौलाना हसन मदनी ने बोलते हुए कहा कि इस देश के अंदर मुसलमानों को डराकर धर्म परिवर्तन कोशिश की जा रही है।
(last modified 2023-05-21T23:03:18+00:00 )
May २२, २०२३ ०४:३२ Asia/Kolkata
  • हिंदू राष्ट्र बनाने की बात करने वाले गद्दार हैं

मुंबई के आजाद मैदान में जमीयत उलेमा ए हिन्द के अधिवेशन में मौलाना हसन मदनी ने बोलते हुए कहा कि इस देश के अंदर मुसलमानों को डराकर धर्म परिवर्तन कोशिश की जा रही है।

मदनी ने कहा कि जो लोग इस तरह से धर्म बदलवाने की कोशिश में लगे हैं उन्हें समझना चाहिए कि मुसलमान किसी से डरता नहीं है। एक सच्चा मुसलमान अपनी अंतिम सांस तक मुसलमान ही रहता है।

हसन मदनी ने कहा कि जो लोग देश को हिंदू राष्ट्र बनाने की बात कर रहे हैं, वे सब गद्दार हैं। अगर हिंदू देश बनाने की बात कहने वाले गद्दार नहीं तो मुस्लिम देश की मांग करने वाले भी गद्दार नहीं कहलाएंगे। उन्होंने कहा कि आज देश संकट के दौर से गुजर रहा है और हम देश को बचाने के लिए सिर पर कफ़न बांधने के लिए भी तैयार हैं।

मौलाना ने कहा कि कांग्रेस की लचकदार पालिसी की वजह से आज उसकी सत्ता चली गई। उन्होंने कहा कि कर्नाटक में सिर्फ और सिर्फ मुसलमानों के खिलाफ नफरत फैलाकर चुनाव लडा गया था, लेकिन वहां की जनता ने नफरत को हरा दिया।

मौलाना मदन हसनी ने कहा कि हम न ही चुनाव लड़ते हैं और न ही किसी भी राजनीतिक दल का समर्थन करते हैं लेकिन हमें अपने देश से मोहब्बत है। हम इसे फलता-फूलता देखना चाहते है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में भी कुछ सांप्रदायिक ताकतें थी, जिन्होंने देश का बड़ा नुकसान किया और उसी वजह से कांग्रेस सत्ता से बाहर हो गई थी। उन्होंने कहा कि बजरंग दल पर रोक लगाकर कांग्रेस अपनी 70 साल पुरानी गलती को सुधार लेगी।

मौलाना ने कहा कि कांग्रेस की लचकदार पालिसी की वजह से आज उसकी सत्ता चली गई। उन्होंने कहा कि कर्नाटक में सिर्फ और सिर्फ मुसलमानों के खिलाफ नफरत फैलाकर चुनाव लडा गया था, लेकिन वहां की जनता ने नफरत को हरा दिया।

उन्होंने कहा कि हमारे बुजुर्गों ने जिस देश के लिए कुर्बानी दी, उस देश में हमारा जीना मुश्किल किया जा रहा है। आज कांग्रेस कह रही है कि हम बजरंग दल पर पाबंदी लगाएंगे, लेकिन 70 साल पहले अगर इन ताकतों को रोका होता तो आज यह हालत न होती। MM

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए