भाजपा नेता की बेरहमी से हत्या कर दी गयी
नक्सलियों ने बीजेपी नेता की बेरहमी से हत्या कर दी और शव के ऊपर पर्चा छोड़कर भाग गये
छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नक्सलियों ने बीजेपी नेता और पूर्व सरपंच काका अर्जुन की हत्या कर दी है। नक्सलियों ने पहले उनका अपहरण किया और फिर घेरकर इस हत्याकांड को अंजाम दिया।
नक्सलियों ने बीजेपी नेता पर इलमिडी के लंका पारा के पास धारदार हथियार से हमला किया।
नक्सली सादे कपड़ों में थे और उन्होंने काका का अपहरण करने के बाद उनकी हत्या की। मामला जिले के इलमिडी थाना क्षेत्र का है। इस हत्याकांड के बाद से इलाके में डर का माहौल है। नक्सली बीजेपी नेता के शव के ऊपर एक सफेद कागज छोड़ गए हैं, जिसमें कुछ लिखा हुआ है। सफेद कागज न उड़े, इसलिए उस कागज को पत्थर के टुकड़ों से दबाया गया था।
घटना स्थल पर पर्चे फेंककर माओवादियों के मद्देड एरिया कमेटी ने हत्या की जिम्मेदारी ली है। इसमें भाजपा नेताओं को पार्टी के लिए काम न करने की चेतावनी दी गई है।
बीजापुर में नक्सलियों ने एक और घटना को अंजाम दिया है। गंगालूर और पुसनार के बीच नक्सलियों ने आईईडी ब्लास्ट किया है। ब्लास्ट में डीआरजी का एक जवान घायल हो गया है। जवान नक्सल ऑपरेशन से लौट रहे थे। जवानों के लौटने के वक्त नक्सलियों ने जवानों को निशाना बनाकर आईईडी प्लांट किया था।
घायल जवान की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है। उसका इलाज जिला अस्पताल बीजापुर में चल रहा है।
टिप्पणीः अगर यही कार्य किसी विशेष समुदाय के व्यक्ति ने किया होता तो बहुत से लोग और मीडिया इसे आतंकवादी कृत्य बताता पर अब कोई भी भाजपा नेता की हत्या को आतंकवादी घटना नहीं कहेगा।
नोटः यह निजी विचार हैं। पार्सटूडे का इनसे सहमत होना ज़रूरी नहीं है। MM
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए