पटना में बीजेपी के ख़िलाफ़ 15 विपक्षी दलों ने ठोकी ताल
https://parstoday.ir/hi/news/india-i125666-पटना_में_बीजेपी_के_ख़िलाफ़_15_विपक्षी_दलों_ने_ठोकी_ताल
बीजेपी को सत्ता से हटाकर देश में लोकतंत्र और संविधान को बचाने के दावे के साथ, शुक्रवार को बिहार में विपक्षी दलों की महत्वपूर्ण बैठक हो रही है।
(last modified 2023-06-23T04:38:15+00:00 )
Jun २३, २०२३ १०:०५ Asia/Kolkata
  • पटना में बीजेपी के ख़िलाफ़ 15 विपक्षी दलों ने ठोकी ताल

बीजेपी को सत्ता से हटाकर देश में लोकतंत्र और संविधान को बचाने के दावे के साथ, शुक्रवार को बिहार में विपक्षी दलों की महत्वपूर्ण बैठक हो रही है।

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पहल पर आयोजित होने वाली इस बैठक में राहुल गांधी, ममता बनर्जी और अरविंद केजरीवाल समेत 15 दलों के नेता शामिल हुए।

ममता बनर्जी ने विपक्षी दलों की बैठक को लेकर कहा कि सभी दलों को अपनी महत्‍वाकांक्षाओं को छोड़ना होगा। कोई भी दबाव नहीं बनाए। बैठक में राज्‍यों में सीटों के बंटवारे पर भी चर्चा होगी।

सूत्रों के अनुसार, महाबैठक में लोकसभा चुनाव 2024 में बीजेपी के उम्मीदवार के ख़िलाफ विपक्ष का एक उम्मीदवार उतारने के प्रस्ताव पर सहमति बनाने की कोशिश की गई। सीट बंटवारे के फॉर्मूले के अलावा, न्यूनतम साझा कार्यक्रम के प्रारूप पर भी चर्चा होने की ख़बर है।

जानकारों का मानना है कि विपक्षी एकता की यह कोशिश अगर सफ़ल होती है और सभी दल एक छतरी के नीचे आने को तैयार हो जाते हैं, तो इसका सीधा असर 12 राज्यों की 328 लोकसभा सीटों पर पड़ेगा। इन 328 सीटों में अभी 128 विपक्षी पार्टियों और 165 बीजेपी के पास हैं। बाक़ी सीटें अन्य पार्टियों के पास हैं, जो किसी गठबंधन का हिस्सा नहीं हैं। msm