भारत ने कनाडा को दी चेतावनी
भारत के विदेश मंत्री ने कनाडा में होने वाली खालिस्तानी गतिविधियों पर ठीक ढंग से कार्रवाई न करने और इस मामले में वोट बैंक की राजनीति करने का आरोप लगाया है।
साथ ही कहा कि सुरक्षा और अखंडता से खिलवाड़ हुआ तो जोरदार जवाब देंगे।
भारत के विदेश मंत्री एस.जयशंकर ने कनाडा में ट्रुडो सरकार से साफ- साफ कह दिया है कि खालिस्तान के मुद्दे पर वोट बैंक की राजनीति न करे। कनाडा में पनप रहे खालिस्तानी आंदोलनों के लिए कनाडा की सरकार को जिम्मेदार बताते हुए एक कार्यक्रम में भारतीय विदेश मंत्री ने कनाडा को चेतावनी दी है।
जयशंकर ने साफ कहा कि यदि भारत की अखंडता और सुरक्षा पर हमला हुआ तो हम इसका उचित जवाब देंगे। विदेश मंत्री ने बुधवार को कहा कि कनाडा जिस तरह से खालिस्तानी मुद्दों से निपटा है या निपट रहा है वह हमारे लिए चिंता का विषय है।
भारतीय विदेशमंत्री ने कहा कि खालिस्तान मुद्दे पर कनाडा की प्रतिक्रिया वोट बैंक की बाध्यताओं से प्रेरित लगती है। जयशंकर ने कहा कि खालिस्तान के मुद्दे पर कनाडा की वोट बैंक का कार्ड खेलने की ऐसी गतिविधियों से राष्ट्रीय सुरक्षा एवं अखंडता पर प्रभाव पड़ता है तो भारत कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करेगा।
उन्होंने कहा कि कनाडा खालिस्तान मुद्दे से किस प्रकार से निपटता है, यह हमारे लिये लंबे समय से चिंता का विषय रहा है। क्योंकि साफतौर पर यह वोट बैंक की राजनीति से प्रेरित है। MM
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए
हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!
फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें