कनाडा में भारत के राष्ट्रीय ध्वज को जलाने की तैयारी
https://parstoday.ir/hi/news/india-i125982-कनाडा_में_भारत_के_राष्ट्रीय_ध्वज_को_जलाने_की_तैयारी
कनाडा में भारत विरोधी गातिविधियां रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। 
(last modified 2023-07-04T08:37:51+00:00 )
Jul ०४, २०२३ १४:०३ Asia/Kolkata
  • कनाडा में भारत के राष्ट्रीय ध्वज को जलाने की तैयारी

कनाडा में भारत विरोधी गातिविधियां रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। 

खालिस्तान समर्थकों ने ऐलान किया है, कि वे 8 जुलाई को ओटावा में भारतीय हाई कमीशन और टोरंटो-वैंकूवर में दो वाणिज्य दूतावासों के बाहर प्रदर्शन करेंगे। कनाडा में होने जा रहे विरोध प्रदर्शन को बैन संगठन एसएफजे आयोजित कर रहा है, इसे लेकर भारत की तरफ से सख्त रुख अपनाया गया है। भारत ने ट्रूडो सरकार से कहा है कि प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए पुख्ता कदम उठाए।

भारत की तरफ से जस्टिन ट्रूडो सरकार से इससे निपटने की अपील की गई है। इसे लेकर कनाडा एंबेसी से हाई कमिश्नर को साउथ ब्लॉक बुलाया गया था जहां उन्हें ताजा घटनाक्रम की जानकारी दी गई और भारतीय एंबेसी की सुरक्षा सुनिश्चित करने कहा गया। इस दौरान कनाडा के हाई कमिश्नर को उस घटना की याद भी दिलाई गई, जब 23 मार्च 2023 को एंबेसी कैंपस में दो स्मोक ग्रेनेड फेंके गए थे।

भारतीय एंबेसी ने कनाडा में अधिकारियों की सुरक्षा पर भी चिंता जाहिर की है। कनाडा सरकार से कहा है कि वह भारतीय अधिकारियों को सुरक्षा मुहैया करवाए, खालिस्तान समर्थकों ने विरोध प्रदर्शन के दौरान भारत के राष्ट्रीय ध्वज को जलाने की भी योजना बनाई है, भारत की तरफ से कहा गया है कि 8 जुलाई को अगर प्रदर्शन हिंसक हो जाता है तो इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। MM

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें