भारत चंद्रमा पर अंतरिक्ष यान उतारने वाला चौथा देश बनेगा
https://parstoday.ir/hi/news/india-i126172-भारत_चंद्रमा_पर_अंतरिक्ष_यान_उतारने_वाला_चौथा_देश_बनेगा
भारत अंतरिक्ष की दुनिया में एक नया इतिहास रचने जा रहा है।
(last modified 2023-07-11T00:06:27+00:00 )
Jul ११, २०२३ ०५:३५ Asia/Kolkata
  • भारत चंद्रमा पर अंतरिक्ष यान उतारने वाला चौथा देश बनेगा

भारत अंतरिक्ष की दुनिया में एक नया इतिहास रचने जा रहा है।

भारत इस सप्ताह इसरो चंद्रयान-3 को लॉन्च करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। इसके बाद लॉन्चिंग के साथ ही भारत चंद्रमा की सतह पर अपना अंतरिक्ष यान उतारने वाला चौथा देश बन जाएगा। 

भारत के केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह  ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की हालिया अमेरिकी यात्रा में अंतरिक्ष संबंधी महत्वपूर्ण समझौते हुए, जिससे पता चलता है कि जिन देशों ने भारत से बहुत पहले अपनी अंतरिक्ष यात्रा शुरू की थी, वे आज भारत को एक समान सहयोगी के रूप में देख रहे हैं।

केंद्रीय राज्य मंत्री ने कहा कि चंद्रयान-3, चंद्रयान-2 का अनुवर्ती मिशन है। इसका उद्देश्य चंद्रमा की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग और भारत की क्षमता का प्रदर्शन करना है। उन्होंने कहा कि चंद्रयान-3 उच्च स्तर पर काम करेगा। चंद्रयान-3 इसरो का ड्रीम प्रोजेक्ट है।

चंद्रयान-3 को 14 जुलाई को दोपहर 02.35 बजे लॉन्च किया जाएगा। इसरो प्रमुख एस सोमनाथ ने बताया कि चंद्रयान-3 मिशन के तहत इसरो 23 या 24 अगस्त को चंद्रमा पर सॉफ्ट लैंडिंग का प्रयास करेगा। MM

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें