सोनिया गांधी और राहुल गांधी के विमान की हुई आपात लैंडिग
कांग्रेस पार्टी की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी के विमान की मंगलवार को मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के राजा भोज एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग हुई।
बताया जा रहा है कि विमान में तकनीकी खराबी के कारण आपात लैंडिंग हुई।
राहुल गांधी और सोनिया गांधी बेंगलुरु में आयोजित विपक्षी दलों की बैठक में शामिल होने के बाद विमान से दिल्ली जा रहे थे।
जिस निजी विमान में ये दोनों यात्रा कर रहे थे उसमें तकनीकी खराबी आ गई, जिसके कारण विमान को भोपाल के राजा भोज हवाई अड्डे पर उतारना पड़ा।
आपात लैंडिंग की सूचना मिलते ही सोनिया गांधी और राहुल गांधी से मिलने के लिए कांग्रेसी नेताओं का लगा तांता लग गया।
कांग्रेस सूत्रों ने बताया है कि सोनिया और राहुल गांधी सुबह साढ़े नौ बजे इंडोगो फ्लाइट से दिल्ली के लिए रवाना हुए। MM
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए
हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!
फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें