भारतः मणिपुर में और दो लड़कियों का गैंग रेप और क़त्ल
https://parstoday.ir/hi/news/india-i126520-भारतः_मणिपुर_में_और_दो_लड़कियों_का_गैंग_रेप_और_क़त्ल
भारत के मणिपुर राज्य में दो महिलाओं को निर्वस्त्र कर परेड कराए जाने की घटना की गूंज अभी कम नहीं हुई थी कि कूकी क़बीले की ही दो और महिलाओं के सामूहिक बलात्कार और क़त्ल की ख़बर सामने आई है।
(last modified 2023-07-22T23:56:47+00:00 )
Jul २३, २०२३ ०५:२५ Asia/Kolkata
  • भारतः मणिपुर में और दो लड़कियों का गैंग रेप और क़त्ल

भारत के मणिपुर राज्य में दो महिलाओं को निर्वस्त्र कर परेड कराए जाने की घटना की गूंज अभी कम नहीं हुई थी कि कूकी क़बीले की ही दो और महिलाओं के सामूहिक बलात्कार और क़त्ल की ख़बर सामने आई है।

एनडीटीवी की रिपोर्ट में बताया गया है कि यह घटना मणिपुर के ज़िला किंग पोकपी में हुई जहां नस्लीय दंगों के बीच 21 और 24 साल की दो लड़कियों का गैंग रेप किया गया और फिर उन्हें क़त्ल कर दिया गया।

लड़कियों में से एक के परिवार ने बताया कि दोनों लड़कियां ज़िला इम्फाल के इलाक़े कूनिंग ममांग के एक कार वाश सेंटर में काम करती थीं और वहां उन्हें 4 मई को हिंसा पर उतारू भीड़ ने यौन दुराचार का निशाना बनाया।

इन लड़कियों के साथ कार वाश पर काम करने वाले एक साथी ने मीडिया को बताया कि दोनों लड़कियों को जब मर्दों ने अपनी दरिंदगी का निशाना बनाया तो उनके साथ कुछ महिलाएं भी मौजूद थीं जिन्होंने इन लड़कियों को कमरे में ले जाकर उनका रेप करने के लिए उकसाया।

साथी ने बताया कि लड़कियों को कमरे में ले जाया गया, उनके मुंह पर कपड़ा बांधा गया और उनके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया फिर उन्हें घसीटते हुए बाहर निकाला गया और आरा मशीन के पास ले जाकर डाल दिया गया, उनके कपड़े फटे हुए थे और पूरा जिस्म ख़ून से लथपथ था।

पहले तो दोनों लड़कियों की पहचान छिपाई गई लेकिन बाद में दोनों लड़कियों में से एक की मां नग 16 मई को सीकल पुलिस स्टेशन में ज़ीरो एफ़आईआर दर्ज कराई।

यह एफ़आईआर भी उसी थाने में दर्ज कराई गई थी जहां निर्वस्त्र करके परेड कराई जाने वाली महिलाओं के मामले की शिकायत दर्ज हुई थी।

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें