ISRO ने एक साथ 7 सैटेलाइट्स लॉन्च किया
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संस्थान (ISRO) ने रविवार को एक साथ 7 सैटेलाइट्स को लॉन्च किया है।
इनमें 1 स्वदेशी और सिंगापुर के छह सैटेलाइट शामिल हैं। इन उपग्रहों को पीएसएली-सी56 रॉकेट के जरिए आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा से लॉन्च किया गया। पीएसएलवी-सी56 न्यू स्पेस इंडिया लिमिटेड का मिशन है, जो इसरो की कॉमर्शियल ब्रांच है।
सिंगापुर के पृथ्वी प्रेक्षण उपग्रह डीएस-एसएआर और 6 अन्य उपग्रहों को लेकर पीएसएलवी-सी56 रॉकेट ने रविवार सुबह 6.30 बजे उड़ान भरी। इसी महीने बहुप्रतीक्षित चंद्रयान-3 को प्रक्षेपित करने के बाद अब पीएसएलवी-सी56 लॉन्च इसरो की महीने भर के भीतर एक और बड़ी उपलब्धि है। इससे पहले 14 जुलाई को इसरो ने श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से एलवीएम-3 लॉन्च व्हीकल के जरिए कक्षा में सफलतापूर्वक स्थापित किया था।
भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी का इस साल यह तीसरा कॉमर्शियल मिशन है। इसरो ने इससे पहले मार्च में LVM-3 रॉकेट से ब्रिटेन के वन-वेव (ONE-WAVE) से जुड़े 36 उपग्रहों को लॉन्च किया था। इसके बाद अप्रैल में पीएसएलवी रॉकेट से सिंगापुर के 2 उपग्रहों को लॉन्च किया गया था। डीएस-एसएआर को सिंगापुर की डिफेंस साइंस एंड टेक्नोलाजी एजेंसी और सिंगापुर के ही एसटी इंजीनियरिंग के बीच साझेदारी के तहत विकसित किया गया है।
प्रक्षेपण के बाद इस उपग्रह का उपयोग सिंगापुर सरकार की विभिन्न एजेंसियों की सैटेलाइज इमेजिंग की जरूरतों के लिए किया जाएगा। डीएस-एसएआर में सिंथेटिक एपर्चर रडार (एसएआर) लगाया गया है। इससे उपग्रह सभी मौसम में दिन और रात की तस्वीरें लेने में सक्षम होगा। MM
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए