भारतः कश्मीर में भीषण मुठभेड़ भारतीय सेना के तीन जवानों की मौत
https://parstoday.ir/hi/news/india-i126936-भारतः_कश्मीर_में_भीषण_मुठभेड़_भारतीय_सेना_के_तीन_जवानों_की_मौत
भारत में जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में शुक्रवार शाम को अलगाववादियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ हो गई जिसमें सेना के 3 जवान घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए श्रीनगर के मिलिट्री हॉस्पिटल में भर्ती किया गया। मगर उन्हें बचाया नहीं जा सका।
(last modified 2023-08-05T03:33:21+00:00 )
Aug ०५, २०२३ ०८:५८ Asia/Kolkata
  • भारतः कश्मीर में भीषण मुठभेड़ भारतीय सेना के तीन जवानों की मौत

भारत में जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में शुक्रवार शाम को अलगाववादियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ हो गई जिसमें सेना के 3 जवान घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए श्रीनगर के मिलिट्री हॉस्पिटल में भर्ती किया गया। मगर उन्हें बचाया नहीं जा सका।

मीडिया में पहले ख़बर आई कि सेना ने हथियारों से लैस छापामारों को कुलगाम के इलाक़े में घेर लिया है और मुक़ाबला चल रहा है और सेना ने मामले पर क़ाबू पर लिया है लेकिन फिर तीन जवानों के घायल होने की ख़बर आई और उसके बाद उनकी मौत की सूचनाएं आ गईं।  

अधिकारियों के मुताबिक, कुलगाम के हल्लन मंजगाम जंगल में 3 छापामारों के छिपे होने की खबर मिलने के बाद सेना ने सर्च ऑपरेशन चलाया था। इस दौरान छापामारों ने गोलीबारी शुरू कर दी।

जम्मू व कश्मीर में हालात लगातार तनावपूर्ण बने हुए हैं और हिंसा की घटनाएं थोड़े थोड़ं अंतराल से होती रहती हैं। राजौरी में 5 मई को छापामारों के साथ एनकाउंटर में 5 जवान मारे गए थे।

पुंछ ज़िले में 20 अप्रैल को सेना के ट्रक पर अलगाववादी छापामारों ने फायरिंग की। इसके बाद ट्रक में आग लग गई, जिसमें झुलसकर 5 जवानों की मौत हो गई।

भारतीय न्यूज एजेंसी ANI की रिपोर्ट के मुताबिक, इस साल 1 जनवरी से 5 जुलाई तक 24 से ज्यादा ऑपरेशनों में 27 छापामार मारे गए। वहीं, 2022 में 125 छापामार मारे गए थे।

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें