मणिपुर में भाजपा ने हिंदुस्तान की हत्या कर दी हैः राहुल गांधी
कांग्रेस पार्टी का अविश्वास प्रस्ताव गिरने के एक दिन बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रेस वार्ता में कहा कि प्रधानमंत्री ने लोकसभा में दो घंटे से ज्यादा के भाषण के दौरान मणिपुर पर सिर्फ दो मिनट बात की।
राहुल गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री ने लोकसभा में दो घंटे 13 मिनट का भाषण दिया लेकिन इसमें मणिपुर पर सिर्फ दो मिनट बात की। मणिपुर में महीनों से आग लगी है, लोग मारे जा रहे हैं, बलात्कार हो रहे हैं, बच्चों को मारा जा रहा है, ये हिंदुस्तान के प्रधानमंत्री को शोभा नहीं देता। मुद्दा कांग्रेस या मैं नहीं थे, मुद्दा यह था कि मणिपुर में क्या हो रहा है? और इसे क्यों नहीं रोका जा रहा है।
राहुल गांधी ने कहा कि मणिपुर में भाजपा ने हिंदुस्तान की हत्या कर दी है। राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री चाहते तो मणिपुर की आग को बुझा सकते थे, उन्होंने कहा कि सेना दो-तीन दिन में शांति ला सकती है लेकिन सरकार इस पर कोई कार्रवाई नहीं कर रही है।
राहुल ने कहा कि मणिपुर के कुकी क्षेत्र में जब मैं गया तो मुझसे साफ कहा गया था कि आपकी सुरक्षा में कोई मैतेई नहीं होना चाहिए, वरना हम उसे मार देंगे वैसे ही जब मैं मैतेई क्षेत्र में गया तो मुझसे कहा गया कि आपके साथ कोई कुकी नहीं होना चाहिए, वरना मैतेई लोग उसे मार देंगे, राहुल गांधी ने कहा कि मैं 19 वर्ष से राजनीति में हूं, लेकिन जो मैंने मणिपुर में देखा वह मैंने अपने पूरे राजनीतिक करियर में नहीं देखा, भाजपा की वजह आज मणिपुर दो हिस्सों मे बांट गया है। MM
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए