भारत में तीन और मुस्लिम युवकों की लिचिंग, एक की मौत
https://parstoday.ir/hi/news/india-i127396-भारत_में_तीन_और_मुस्लिम_युवकों_की_लिचिंग_एक_की_मौत
राजस्थान के कोटपुतली ज़िले के हरसौरा थाना इलाक़े में गुरुवार की रात तीन मुस्लिम युवकों की लिचिंग की गई, जिसमें एक की मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए।
(last modified 2023-08-19T04:11:45+00:00 )
Aug १९, २०२३ ०९:३१ Asia/Kolkata
  • भारत में तीन और मुस्लिम युवकों की लिचिंग, एक की मौत

राजस्थान के कोटपुतली ज़िले के हरसौरा थाना इलाक़े में गुरुवार की रात तीन मुस्लिम युवकों की लिचिंग की गई, जिसमें एक की मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए।

27 वर्षीय वसीम की कई लोगों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी, जबकि उनके दो अन्य साथियों को पीट-पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। दोनों घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है। हालांकि दोनों की हालत नाज़ुक बताई जा रही है।

कोटपुतली ज़िला पुलिस अधीक्षक (एसपी) रंजीता शर्मा का कहना है कि इस मामले में चार फ़ॉरेस्ट कर्मियों समेत दस लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। हमारी रडार पर कुछ और लोग भी हैं, जिन्हें जल्द पकड़ लिया जाएगा।

एसपी शर्मा ने दावा किया कि हमलावर लोगों ने पीड़ितों पर लकड़ियां चुराने का आरोप लगाया है। फॉरेस्ट कर्मियों ने इन्हें रोकने की कोशिश की, उस दौरान हाथापाई हुई है।

हालांकि शर्मा ने यह नहीं बताया कि हाथापाई में क्या हमलावर पक्ष के किसी सदस्य को कोई मामूली सी भी चोट आई है, या नहीं।

चश्मदीद गवाहों का कहना है कि मुस्लिम युवकों को पीटने वाले सिर्फ़ फ़ॉरेट डिपार्टमेंट के ही कर्मचारी नहीं थे, बल्कि उनके साथ उग्र लोगों की एक भीड़ ने पीड़ितों की जमकर पिटाई की।

शर्मा ने बताया कि अभी अभियुक्तों से पूछताछ की जा रही है। अभी पुलिस की जांच जारी है और प्रयास है कि सभी तथ्य सामने लाए जाएं। msm