भारतीय प्रधानमंत्री दक्षिण अफ्रीका और ग्रीस की यात्रा पर रवाना
https://parstoday.ir/hi/news/india-i127490-भारतीय_प्रधानमंत्री_दक्षिण_अफ्रीका_और_ग्रीस_की_यात्रा_पर_रवाना
दक्षिण अफ़्रीका की अध्यक्षता में जोहान्सबर्ग में होने वाले 15वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लेने पीएम मोदी आज सुबह रवाना हो गए।
(last modified 2023-08-22T02:17:21+00:00 )
Aug २२, २०२३ ०५:२४ Asia/Kolkata
  • भारतीय प्रधानमंत्री दक्षिण अफ्रीका और ग्रीस की यात्रा पर रवाना

दक्षिण अफ़्रीका की अध्यक्षता में जोहान्सबर्ग में होने वाले 15वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लेने पीएम मोदी आज सुबह रवाना हो गए।

15वां ब्रिक्स शिखर सम्मेलन दक्षिण अफ़्रीका के जोहान्सबर्ग में आयोजित होने वाला है। इस सम्मेलन में भाग लेने पीएम मोदी जोहान्सबर्ग के लिए मंगलवार की सुबह रवाना हो गये। रवाना होने से पहले पीएम मोदी ने कहा कि वह दक्षिण अफ़्रीका के जोहान्सबर्ग में आयोजित होने वाले 15वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह दक्षिण अफ़्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा के निमंत्रण पर 22-24 अगस्त 2023 तक दक्षिण अफ़्रीका गणराज्य का दौरा करेंगे।

पीएम ने कहा कि ब्रिक्स विभिन्न क्षेत्रों में एक मजबूत सहयोग एजेंडा अपना रहा है। हम इस बात को महत्व देते हैं कि ब्रिक्स विकास की अनिवार्यताओं और बहुपक्षीय प्रणाली में सुधार सहित संपूर्ण वैश्विक दक्षिण के लिए चिंता के मुद्दों पर चर्चा और विचार-विमर्श करने का एक मंच बन गया है। यह शिखर सम्मेलन ब्रिक्स को सहयोग के भविष्य के क्षेत्रों की पहचान करने और संस्थागत विकास की समीक्षा करने का एक उपयोगी अवसर प्रदान करेगा।

पीएम मोदी ने कहा कि जोहान्सबर्ग में अपने प्रवास के दौरान, वह ब्रिक्स-अफ्रीका आउटरीच और ब्रिक्स प्लस डायलॉग कार्यक्रम में भी भाग लेंगे जो ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की गतिविधियों के हिस्से के रूप में आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि वह, कई अतिथि देशों के साथ बातचीत करने के लिए उत्सुक हैं, जिन्हें इस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया गया है। उन्होंने कहा कि वह जोहान्सबर्ग में मौजूद कुछ नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठकें करने के लिए भी उत्सुक हैं।

पीएम मोदी ने कहा कि वह ग्रीस के प्रधान मंत्री किरियाकोस मित्सोटाकिस के निमंत्रण पर, 25 अगस्त 2023 को दक्षिण अफ्रीका से एथेंस, ग्रीस की यात्रा करेंगे। उन्होंने कहा कि इस प्राचीन भूमि की यह उनकी पहली यात्रा होगी। उन्होंने कहा कि मुझे 40 वर्षों के बाद ग्रीस की यात्रा करने वाला पहला भारतीय प्रधान मंत्री होने का सम्मान प्राप्त हुआ है। mm

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें