भारत जल्द ही विश्व में विकास का इंजन बन जाएगाः मोदी
https://parstoday.ir/hi/news/india-i127544-भारत_जल्द_ही_विश्व_में_विकास_का_इंजन_बन_जाएगाः_मोदी
नरेन्द्र मोदी मानते हैं कि भविष्य में भारत, विश्व के आर्थिक विकास में इंजन के रूप में दिखाई देगा।
(last modified 2023-08-23T08:03:24+00:00 )
Aug २३, २०२३ १३:३३ Asia/Kolkata
  • भारत जल्द ही विश्व में विकास का इंजन बन जाएगाः मोदी

नरेन्द्र मोदी मानते हैं कि भविष्य में भारत, विश्व के आर्थिक विकास में इंजन के रूप में दिखाई देगा।

भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दावा किया है कि उनका देश निकट भविष्य में विश्व में विकास के इंजन के रूप में परिवर्तित हो जाएगा।

दक्षिणी अफ्रीका के जहानेसबर्ग नगर में ब्रिक्स सम्मेलन को संबोधित करते हुए मोदी ने मंगलवार की रात में कहा कि भारत अब पांच ट्रिलियन डालर की अर्थव्यवस्था बनने जा रहा है।  भारतीय प्रधानमंत्री ने हमारे देश ने विफलता और कठिनाई को आर्थिक सुधार में परिवर्तित कर दिया है। 

उन्होंने कहा कि जब सन 2009 में ब्रिक्स का पहला शिखर सम्मेलन आयोजित हुआ था तो उस समय विश्व, एक बहुत बड़े आर्थिक संकट से उबरा था।  नरेद्र मोदी के अनुसार उस समय से ब्रिक्स, विश्व की अर्थव्यवस्था के लिए आशा की किरण के रूप में स्थापित है।  दक्षिणी अफ़्रीका की राजधानी जोहनेसबर्ग में अगस्त 22 और 23 को ब्रिक्स का शिखर सम्मेलन आयोजित हुआ। 

ज्ञात रहे कि भारत, ब्राज़ील, रूस, चीन और दक्षिणी अफ्रीका जैसे देशों की सम्मिलिति से बने ब्रिक्स संगठन में अब ईरान, अल्जीरिया, अर्जन्टाइना, मिस्र, इन्डोनेशिया, सऊदी अरब, तुर्किये और संयुक्त अरब इमारात सहित संसार के कई देश सम्मिलित होना चाहते हैं।  बताया जा रहा है कि ब्रिक्स अब जी-7 नामक संगठन से आगे बढ़ता जा रहा है।

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें