भारत का एतिहासिक स्पेश मिशन चंद्रयान-3 चांद पर लैंड कर गया
https://parstoday.ir/hi/news/india-i127560-भारत_का_एतिहासिक_स्पेश_मिशन_चंद्रयान_3_चांद_पर_लैंड_कर_गया
भारत ने अंतरिक्ष में एक बड़ी सफलता दर्ज की जबकि उसका स्पेस मिशन चंद्रयान 3 चांद पर लैंड कर गया। इस तरह भारत इस तरह का मिशन अंतरिक्ष में भेजने वाले दुनिया के गिने चुने देशों में शामिल हो गया है।
(last modified 2023-08-24T00:00:07+00:00 )
Aug २४, २०२३ ०५:२८ Asia/Kolkata
  • भारत का एतिहासिक स्पेश मिशन चंद्रयान-3 चांद पर लैंड कर गया

भारत ने अंतरिक्ष में एक बड़ी सफलता दर्ज की जबकि उसका स्पेस मिशन चंद्रयान 3 चांद पर लैंड कर गया। इस तरह भारत इस तरह का मिशन अंतरिक्ष में भेजने वाले दुनिया के गिने चुने देशों में शामिल हो गया है।

भारतीय स्पेस रिसर्च आर्गनाज़ेशन आईएसआरओ ने अपने हेड क्वार्टर्ज़ में एलान किया कि चंद्रयान3 सफलता के साथ चांद पर लैंड कर गया है।

भारत में जनता की निगाहें भी टीवी पर जमी हुई थीं और जैसे जैसे मिशन चांद के क़रीब पहुंच रहा था दुआओं में इज़ाफ़ा हो रहा था।

इस मिशन की शुरुआत 14 जुलाई को हुई थी जब आंध्र प्रदेश में भारतीय स्पेस एजेंसी के हेडक्वार्टर्ज़ से मिशन रवाना हुआ छथा।

स्पेस टेक पार्टनर्ज़ के मैनेजिंग डायरेक्टर्ज़ कार्ला फ़्लोटीको का कहना दथा कि चांद के दक्षिणी भाग पर मिशन का उतरना दरअस्ल चांद पर अगर पानी मौजूद है तो उसकी खोज का भारत को मौक़ा मिलेगा।

इस मिशन की सफलता के लिए पूरे भारत में दुआएं की गईं।

गंगा नदी के किनारे भी बच्चे एकत्रित थे जहां उनके हाथों में मिशन की सुरक्षित लैंडिंग के लिए दुआएं करने के लिए बड़ी संख्या में लोग एकत्रित थे, इसी तरह मस्जिदों में भी दुआएं की गईं।

भारत के इस मिशन की लागत लगभग 7 करोड़ अमरीकी डालर है जो दूसरे देशों की तुलना में काफ़ी कम है।

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें