भारत के मणिपुर राज्य में फिर भड़क उठी हिंसा
मणिपुर के काकचिंग जिले के पाल्लेल में फिर से भड़की हिंसा में शुक्रवार को एक समुदाय विशेष के हथियारबंद लोगों ने दूसरे समुदाय पर हमला कर दिया।
भारतीय संचार माध्यमों के अनुसार इस हमले में कम से कम एक व्यक्ति की मौत हो गयी और करीब 50 अन्य घायल हो गये। करके एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी और इस हमले 50 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
पुलिस ने कहा कि हमलावरों की गोलीबारी में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया था जिसकी बाद में मौत हो गयी। पुलिस के अनुसार हमलावरों ने भारी गोलीबारी की जिसमें 50 से अधिक लोग घायल हो गए। अधिकांश घायलों को काकचिंग के जीवन अस्पताल में भर्ती किया गया है। हमले से आक्रोशित होकर आसपास के इलाकों के लोग इकट्ठे हो गए और उन्होंने हमले का विरोध किया। इन लोगों ने उस क्षेत्र की ओर मार्च करने की कोशिश की जहां गोलीबारी शुरू हुई थी।
असम राइफल्स ने हालांकि समय रहते लोगों को रोक दिया। हमले का विरोध करने वालों में अधिकतर महिलाएं थीं। टकडाल जिले के थौबल और काकचिंग में मणिपुर हिंसा को नियंत्रित करने में राज्य सरकार की विफलता के विरोध में शुक्रवार और शनिवार को जनता कर्फ्यू का आह्वान किया है। मणिपुर के मुख्य सचिव विनीत जोशी ने टकडाल से कर्फ्यू हटाने की अपील की है। मणिपुर मे 3 मई 2023 से जातिगत हिंसा आरंभ हुई थी जो समाप्त होने का नाम नहीं ले रही है।