भारत में आरंभ हुआ जी-20 सम्मेलन
शनिवार को भारत की राजधानी नई दिल्ली में जी-20 का दो दिवसीय शिखर सम्मेलन आरंभ हुआ।
नई दिल्ली में आयोजित होने वाले गुट-20 के शिखर सम्मेलन में सदस्य देशों के अतिरिक्त बांग्लादेश, मिस्र, नाइजीरिया, हालैण्ड, स्पेन, ओमान, सिंगापुर और संयुक्त अरब इमारात के राष्ट्राध्यक्षों को भी इस सम्मेलन के लिए आमंत्रित किया गया है।
भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि इस सम्मेलन में भाग लेने वाले सारे ही देश पूरे विश्व में शांति की स्थापना के लिए प्रयास करेंगे। इस सम्मेलन के लिए विदेशी मेहमानों का आना शुक्रवार से आरंभ हो गया था।
रूस और चीन के राष्ट्राध्यक्ष गुट-20 के शिखर सम्मेलन में भाग नहीं ले रहे हैं। विलादिमीन पुतीन के स्थान पर रूस के विदेशमंत्री सरगेई लावरोव और शी जिनपिंग के स्थान पर चीन के प्रधानमंत्री ली कियांग इस बैठक में भाग लेंगे।
रविवार की रात 10 सितंबर को गुट-20 की ओर से संयुक्त घोषणापत्र जारी किया जाएगा। दूसरी ओर रूस के विदेशमंत्री सरगेई लावरोफ ने कहा है कि गुट-20 का घोषणापत्र अगर रूस के दृष्टिकोणों को प्रतिबिंबित करने वाला नहीं हुआ तो मास्को उससे अपनी सहमति नहीं जताएगा।
उधर अफ्रीकन यूनियन को गुट-20 के शिखर सम्मेलन में स्थाई सदस्यता मिल गई है जिसकी घोषणा भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कही है। अफ्रीकी संघ मेंं 55 देश शामिल हैं।
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए