भूकंप के झटकों से दहले लोग
https://parstoday.ir/hi/news/india-i128124-भूकंप_के_झटकों_से_दहले_लोग
मणिपुर से लेकर अंडमान तक भूकंप के झटकों से दहले लोग
(last modified 2023-09-12T02:21:51+00:00 )
Sep १२, २०२३ ०७:४८ Asia/Kolkata
  • भूकंप के झटकों से दहले लोग

मणिपुर से लेकर अंडमान तक भूकंप के झटकों से दहले लोग

एक ओर मोरक्को में भूकंप से हुई भारी तबाही का आंकलन अब भी जारी है तो वहीं, भारत के भी कई हिस्सों से लगातार भूकंप की खबरें सामने आ रही हैं। नेशलन सेंटर फोर सिस्मोलॉजी के मुताबिक, सोमवार को रात में मणिपुर और मंगलवार की सुबह तड़के अंडमान सागर के करीब भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। पिछले कुछ दिनों से भारत में भूकंपीय घटनाओं में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है।

नेशलन सेंटर फोर सिस्मोलॉजी के अनुसार, सोमवार को रात 11 बजकर 01 मिनट पर मणिपुर के उखरुल में 5.1 की तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए। इस भूकंप का केंद्र धरती के 20 किलोमीटर अंदर था। वहीं, मंगलवार की सुबह 3 बजकर 39 मिनट पर अंडमान सागर में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.4 मापी गई है। इस भूकंप का केंद्र सतह के 93 किलोमीटर भीतर था। अब तक इस भूकंप में किसी हानि की खबर सामने नहीं आई है।

गत सोमवार को सुबह 1 बजकर 29 मिनट पर बंगाल की खाड़ी में भी भूकंप के तगड़े झटके महसूस किए गए थे। नेशनल सेंटर फोर सिस्मोलॉजी के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी में आए इस भूकंप की तीव्रता 4.4 मापी गई थी। भूकंप के केंद्र की गहराई धरती के 70 किलोमीटर अंदर बताई गई थी।

हाल के दिनों में दुनिया के कई इलाकों में भूकंप की घटनाओं में बढ़ोतरी देखी जा रही है। धरती के भीतर 7 टेक्टोनिक प्लेट्स हैं। ये प्लेट्स लगातार अपने स्थान पर घूमती रहती हैं। हालांकि, कभी-कभी इनमें टकराव या घर्षण भी होता है। इसी कारण धरती पर भूकंप की घटनाएं देखने को मिलती हैं। MM

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें