बड़ी जाति के भाजपा समर्थक ने आदिवासी युवक पर पेशाब कर दिया
https://parstoday.ir/hi/news/india-i128200-बड़ी_जाति_के_भाजपा_समर्थक_ने_आदिवासी_युवक_पर_पेशाब_कर_दिया
मध्य प्रदेश के सीधी ज़िले में एक आदिवासी युवक पर पेशाब किए जाने की घटना के बाद भोपाल के चौपड़कला गांव के एक दलित चौकीदार पर कथित तौर पर सरपंच के पति द्वारा पेशाब किए जाने का मामला सामने आया है।
(last modified 2023-09-14T06:37:15+00:00 )
Sep १४, २०२३ १२:०५ Asia/Kolkata
  • बड़ी जाति के भाजपा समर्थक ने आदिवासी युवक पर पेशाब कर दिया

मध्य प्रदेश के सीधी ज़िले में एक आदिवासी युवक पर पेशाब किए जाने की घटना के बाद भोपाल के चौपड़कला गांव के एक दलित चौकीदार पर कथित तौर पर सरपंच के पति द्वारा पेशाब किए जाने का मामला सामने आया है।

एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले 10 सितम्बर को दर्ज एफआईआर में कहा गया कि गांव के सरपंच के पति शेरु मीणा और उनके सहयोगियों ने दलित समुदाय से आने वाले चौकीदार राम स्वरूप अहिरवार द्वारा सरकारी जमीन पर बाड़ लगाने से रोकने के कारण उनका अपहरण कर लिया था। इस दौरान उनके साथ मारपीट की गई। मीणा ने क़ैद में घायल अहिरवार पर कथित तौर पर पेशाब भी किया था।

अहिरवार द्वारा दर्ज की गई एफ़आईआर में आरोप लगाया गया है कि पटवारी अरुण मुद्गल ने बीते 10 सितंबर को उनसे मीणा और उनके सहयोगियों द्वारा सरकारी भूमि पर बाड़ लगाने से रोकने के लिए कहा था।

बाड़ लगाने से रोकने के लिए जब अहिरवार वहां पहुंचे तो मीणा और उनके सहयोगियों ने कथित तौर पर एक एसयूवी में उनका अपहरण कर लिया और उन्हें एक फार्महाउस ले गए, जहां उनकी पिटाई की गई, वहां मीणा ने कथित तौर पर उन पर पेशाब कर दिया।

अहिरवार के दाहिने पैर में फ्रैक्चर हो गया, इसके अलावा छाती, पीठ, कान और सिर सहित शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आई हैं।

रिपोर्ट के अनुसार, मीणा कथित तौर पर भाजपा नेता हैं और दूसरी बार के भाजपा विधायक और विधानसभा के पूर्व प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर शर्मा के प्रमुख समर्थक हैं।

कांग्रेस विधायक कुणाल चौधरी ने कहा कि इस घटना ने फिर से उजागर कर दिया है कि कैसे भाजपा नेता और उनके समर्थक, अहंकार और सत्ता के नशे में दलितों और आदिवासियों पर अत्याचार कर रहे हैं, आने वाले चुनाव में जनता उन्हें करारा सबक सिखाएगी। (AK)

 

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें