झाड़ू से पिटने के बाद दलित से आत्महत्या कर ली
https://parstoday.ir/hi/news/india-i128470-झाड़ू_से_पिटने_के_बाद_दलित_से_आत्महत्या_कर_ली
कर्नाटक के कोलार ज़िले में एक 30 वर्षीय दलित युवक को कथित तौर पर झाड़ू से पीटा गया और जातिसूचक गाली दी गई जिसके बाद उन्होंने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बताया कि घटना कोलार ज़िले के मालूर तालुका के हरलुगेरे गांव में हुई।
(last modified 2023-11-29T05:45:15+00:00 )
Sep २२, २०२३ १५:३७ Asia/Kolkata
  • झाड़ू से पिटने के बाद दलित से आत्महत्या कर ली

कर्नाटक के कोलार ज़िले में एक 30 वर्षीय दलित युवक को कथित तौर पर झाड़ू से पीटा गया और जातिसूचक गाली दी गई जिसके बाद उन्होंने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बताया कि घटना कोलार ज़िले के मालूर तालुका के हरलुगेरे गांव में हुई।

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, यह घटना बुधवार रात दोस्तों के साथ पार्टी करते समय उस युवक द्वारा दोस्त की पत्नी पर टिप्पणी करने के बाद हुई। महिला के पति ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर शख्स की पिटाई कर दी, मालूर पुलिस स्टेशन में दर्ज शिकायत के अनुसार, महिला ने कथित तौर पर उस व्यक्ति की झाड़ू से पिटाई की और उसे अनुसूचित जाति का कहकर अपमानित किया।

मालूर सर्कल इंस्पेक्टर वसंत कुमार ने कहा कि मृतक की पत्नी ने शिकायत दर्ज कराई कि उसके पति ने अपमान सहन न कर पाने के कारण आत्महत्या कर ली।

उन्होंने कहा कि हमने सभी पांच आरोपियों के ख़िलाफ़ मामला दर्ज किया है। युवक द्वारा आत्महत्या करने के तुरंत बाद सभी आरोपी फरार हो गए हैं और पुलिस टीमों ने उन्हें पकड़ने के लिए तलाश शुरू कर दी है।

उन्होंने कहा कि शव को परिवार के सदस्यों को सौंप दिया गया है। (AK)

 

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करे