भारत ने अफ़ग़ानिस्तान में शांति का अपना संकल्प दोहराया
https://parstoday.ir/hi/news/india-i128652-भारत_ने_अफ़ग़ानिस्तान_में_शांति_का_अपना_संकल्प_दोहराया
भारत ने अफ़ग़ानिस्तान में शांति, स्थायित्व और मानवीय समर्थन को लेकर अपना दृढ़ संकल्प फिर दोहराया है।
(last modified 2023-09-28T09:05:43+00:00 )
Sep २८, २०२३ १४:३२ Asia/Kolkata
  • भारत ने अफ़ग़ानिस्तान में शांति का अपना संकल्प दोहराया

भारत ने अफ़ग़ानिस्तान में शांति, स्थायित्व और मानवीय समर्थन को लेकर अपना दृढ़ संकल्प फिर दोहराया है।

संयुक्त राष्ट्र संघ में भारत की स्थायी प्रतिनिधि रुचिरा कंबोज ने कहा कि भारत अफ़ग़ान जनता के समर्थन में अपनी आवाज उठाता रहेगा।

अफ़ग़ानिस्तान की स्थिति को लेकर संयुक्त राष्ट्र संघ की सुरक्षा परिषद की ब्रीफिंग में रुचिरा कंबोज ने बुधवार को अफ़ग़ानिस्तान की जनता के साथ भारत के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक संबंधों का हवाला देते हुए प्रकाश डाला।

भारत के स्थायी मिशन की ओर से एक्स पर डाले पोस्ट में कहा गया कि स्थायी प्रतिनिधि रुचिरा ने कहा कि भारत की अफ़ग़ानिस्तान को लेकर प्रतिबद्धता संयुक्त राष्ट्र संघ की एजेंसियों के सहयोग से शैक्षिक छात्रवृत्ति से झलकती है।

रुचिरा ने अपने संबोधन में कहा कि अफ़ग़ानिस्तान हमारा स्थायी पड़ोसी और वहां के लोग के हमारे मित्र हैं। अफ़ग़ानिस्तान में शांति और स्थायित्व लौटने में भारत सीधे हितधारक है।

उन्होंने यह भी कहा कि अफ़ग़ानिस्तान के प्रति भारत का सामूहिक दृष्टिकोण सुरक्षा परिषद के प्रस्ताव 2593 में व्यक्त किया गया है, जिसे काबुल के पतन और उसके बाद तालिबान के कब्जे के बाद 30 अगस्त, 2021 को अपनाया गया था। (AK)

 

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें