सिक्किम में भारतीय सेना के कम से कम 23 जवान लापता
https://parstoday.ir/hi/news/india-i128848-सिक्किम_में_भारतीय_सेना_के_कम_से_कम_23_जवान_लापता
उत्तरी सिक्किम में बादल फटने से तीस्ता नदी में अचानक आई बाढ़ के बाद भारतीय सेना के कम से कम 23 जवान लापता बताए जा रहे हैं।
(last modified 2023-10-04T07:41:15+00:00 )
Oct ०४, २०२३ १३:०८ Asia/Kolkata
  • सिक्किम में भारतीय सेना के कम से कम 23 जवान लापता

उत्तरी सिक्किम में बादल फटने से तीस्ता नदी में अचानक आई बाढ़ के बाद भारतीय सेना के कम से कम 23 जवान लापता बताए जा रहे हैं।

गुवाहाटी में मौजूद सेना के जन संपर्क अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल महेंद्र रावत भीरतीय जवानों के लापता होने की पुष्टि की है।

लापता जवानों को खोजने के लिए इलाक़े में अभियान जारी है और मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने स्थिति का जायज़ा लिया है।

केंद्रीय जल आयोग (सीडब्ल्यूसी) की एक जानकारी के अनुसार, मंगलवार आधी रात को उत्तरी सिक्किम में लहनोत में झील का जल स्तर बढ़ गया। इसके बाद सुबह 6 बजे तक यह ख़तरे के निशान से लगभग 3 मीटर तक ऊपर चला गया।

सीडब्ल्यूसी के अनुसार, भारत और बांग्लादेश दोनों के लिए एक साथ बाढ़ का पूर्वानुमान 6 बजे से दो बजे तक लगाया गया था।  

सेना ने एक बयान जारी करके बताया कि उत्तरी सिक्किम में लहोनक झील पर अचानक बादल फटने के कारण लाचेन घाटी के पास स्थित तीस्ता नदी में अचानक बाढ़ आ गई। इसके अलावा चुंगथांग बांध से पानी छोड़े जाने के कारण नीचे की ओर 15-20 फ़ीट की ऊंचाई तक जलस्तर अचानक बढ़ गया।

इससे सिंगताम के पास बारदांग में खड़े सेना के वाहन प्रभावित हो गए। बाढ़ के बाद बारदांग में सेना के 23 जवानों के लापता होने की सूचना मिली है और कुछ वाहनों के कीचड़ में फंसे होने की भी ख़बर है। फ़िलहाल तलाशी अभियान जारी है। msm