भारत छोड़कर जा रहे कनाडाई राजनयिक
https://parstoday.ir/hi/news/india-i128906-भारत_छोड़कर_जा_रहे_कनाडाई_राजनयिक
कनाडा ने खालिस्तान समर्थक हरदीप सिंह निज्जर की हत्या को लेकर हुए विवाद के बीच भारत में काम कर रहे अपने राजनयिकों को कम करना शुरू कर दिया है।
(last modified 2023-11-29T05:45:15+00:00 )
Oct ०६, २०२३ १२:४८ Asia/Kolkata
  • भारत छोड़कर जा रहे कनाडाई राजनयिक

कनाडा ने खालिस्तान समर्थक हरदीप सिंह निज्जर की हत्या को लेकर हुए विवाद के बीच भारत में काम कर रहे अपने राजनयिकों को कम करना शुरू कर दिया है।

भारत सरकार ने हाल ही में कनाडा को नई दिल्ली में अपने राजनयिकों की संख्या कम करने को कहा था।

भारत और कनाडा के बीच जारी राजनयिक विवाद अब तक शांत होने का नाम नहीं ले रहा है। प्राप्त समाचारों के अनुसार भारत सरकार ने कनाडा को भारत में अपने राजनयिकों की संख्या को घटाने के लिए कहा था और इसके लिए कनाडाई प्रशासन को 10 अक्टूबर तक का समय दिया गया था। प्राप्त समाचारों के अनुसार कनाडा ने इस प्रक्रिया को शुरू भी कर दिया है।

भारतीय प्रशासन का कहना है कि नई दिल्ली में कनाडा के उतने ही राजनयिक होने चाहिए जितने हमारे कनाडा में हैं। रिपोर्ट के अनुसार, कनाडा ने भारत से अपने राजनयिकों को निकालने की प्रक्रिया शुरू भी कर दी है। बताया गया है कि कनाडा अपने राजनयिकों को भारत से निकालकर कुआलालाम्पुर या सिंगापुर भेज रहा है।

पीटीआई के अनुसार भारत में कनाडा के राजनयिकों की संख्या 60 के करीब है। भारत सरकार चाहती है कि इनकी संख्या घटाकर 36 की जाए। भारत सरकार ने कनाडा के कुछ राजनयिकों पर नई दिल्ली के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप का भी आरोप लगाया है। गुरुवार को विदेश मंत्रालय ने कहा था कि कनाडा को संख्या में समानता हासिल करने के लिए भारत में अपनी राजनयिक उपस्थिति कम करनी चाहिए।

अभी हाल ही में कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रू़डो ने कहा था कि वह नई दिल्ली के साथ जिम्मेदारीपूर्वक और रचनात्मक तरीके से जुड़ना जारी रखेगा। हम कनाडा के परिवारों की मदद के लिए भारत में मौजूद रहना चाहते हैं। MM

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें।