भारत, वेस्ट बंगाल में फ़िलिस्तीनी झंडा लहारने पर 4 लोग हिरासत में
https://parstoday.ir/hi/news/india-i129758-भारत_वेस्ट_बंगाल_में_फ़िलिस्तीनी_झंडा_लहारने_पर_4_लोग_हिरासत_में
पश्चिम बंगाल के कोलकाता स्थित ईडन गार्डन्स स्टेडियम में पाकिस्तान-बांग्लादेश विश्व कप क्रिकेट मैच के दौरान फ़िलिस्तीनी झंडा लहराने के आरोप में चार लोगों को मैदान पुलिस स्टेशन में अस्थायी रूप से हिरासत में लिया गया हालांकि बाद में पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया।
(last modified 2023-11-01T08:25:07+00:00 )
Nov ०१, २०२३ १३:५२ Asia/Kolkata
  • भारत, वेस्ट बंगाल में फ़िलिस्तीनी झंडा लहारने पर 4 लोग हिरासत में

पश्चिम बंगाल के कोलकाता स्थित ईडन गार्डन्स स्टेडियम में पाकिस्तान-बांग्लादेश विश्व कप क्रिकेट मैच के दौरान फ़िलिस्तीनी झंडा लहराने के आरोप में चार लोगों को मैदान पुलिस स्टेशन में अस्थायी रूप से हिरासत में लिया गया हालांकि बाद में पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया।

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि शुरुआती पूछताछ के बाद चारों को मैदान पुलिस थाने से छोड़ दिया गया। गिरफ़्तार लोग बल्ली, इकबालपोर और कराया पुलिस थाना क्षेत्रों के निवासी हैं।

अधिकारी ने बताया कि हमने उन्हें गेट नंबर 6 और ब्लॉक जी-1 के पास फ़िलिस्तीनी झंडा लहराने के लिए हिरासत में लिया था।

उन्होंने कहा कि ईडन गार्डन्स में तैनात पुलिसकर्मी शुरू में समझ नहीं पाए कि प्रदर्शनकारी क्या कर रहे हैं, फिर हिरासत में लिए जाने से पहले उन्होंने फिलिस्तीन का झंडा लहराया हालांकि उन्होंने कोई नारा नहीं लगाया।

कोलकाता पुलिस के सूत्रों ने कहा कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि चारों, जिनकी उम्र लगभग 20 वर्ष के बीच है, ग़ज़्ज़ा में चल रहे युद्ध के ख़िलाफ प्रदर्शन कर रहे थे और उन्होंने अपने विरोध के लिए अंतर्राष्ट्रीय मैच को चुना था। (AK)

 

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें।