क्या अलीगढ़ का नाम भी बदलने की तैयारी पूरी हो गयी है?
https://parstoday.ir/hi/news/india-i129940-क्या_अलीगढ़_का_नाम_भी_बदलने_की_तैयारी_पूरी_हो_गयी_है
उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ ज़िले का नाम बदलकर हरिगढ़ करने के प्रस्ताव को नगर निगम की बैठक में सभी पार्षदों ने सर्वसम्मति से मंजूरी दे दी है और अब इस प्रस्ताव को आगे शासन को भेजे जाने की तैयारी है।
(last modified 2023-11-07T06:04:15+00:00 )
Nov ०७, २०२३ ११:३० Asia/Kolkata
  • क्या अलीगढ़ का नाम भी बदलने की तैयारी पूरी हो गयी है?

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ ज़िले का नाम बदलकर हरिगढ़ करने के प्रस्ताव को नगर निगम की बैठक में सभी पार्षदों ने सर्वसम्मति से मंजूरी दे दी है और अब इस प्रस्ताव को आगे शासन को भेजे जाने की तैयारी है।

अलीगढ़ के महापौर प्रशांत सिंघल ने कहा कि बैठक में एक पार्षद संजय पंडित द्वारा एक प्रस्ताव अलीगढ़ को हरिगढ़ करने का रखा गया था जो पास हो गया है और अब इसे आगे शासन को जल्द ही भेजा जाएगा।

उनका कहना था कि मुझे उम्मीद है कि बहुत जल्द शासन इसे संज्ञान में लेकर अलीगढ़ के नाम को हरिगढ़ करने की हमारी मांग को पूरी करेगा।

ज्ञात रहे कि 21 अगस्त को उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने अलीगढ़ ज़िले का दौरा किया किया था। उस दौरान ही उन्होंने अलीगढ़ का नाम बदलने के संकेत दे दिए थे। (AK)

 

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें।