भारत में अफ़ग़ानिस्तान का दूतावास बंद
https://parstoday.ir/hi/news/india-i130538-भारत_में_अफ़ग़ानिस्तान_का_दूतावास_बंद
अफ़ग़ान कूटनयिक का कहना है कि नई दिल्ली में अफ़ग़ानिस्तान का दूतावास बंद कर दिया गया है क्योंकि तालेबान द्वारा अपदस्थ की गई अफ़ग़ान सरकार द्वारा तैनात कूटनयिक भारत में वीज़ा की अवधि बढ़वा पाने में नाकाम रहे।
(last modified 2023-11-24T13:14:24+00:00 )
Nov २४, २०२३ १८:४२ Asia/Kolkata
  • भारत में अफ़ग़ानिस्तान का दूतावास बंद

अफ़ग़ान कूटनयिक का कहना है कि नई दिल्ली में अफ़ग़ानिस्तान का दूतावास बंद कर दिया गया है क्योंकि तालेबान द्वारा अपदस्थ की गई अफ़ग़ान सरकार द्वारा तैनात कूटनयिक भारत में वीज़ा की अवधि बढ़वा पाने में नाकाम रहे।

रोयटर्ज़ के अनुसार भारत ने जो तालेबान सरकार को मान्यता नहीं देता राजदूत फ़रीद मामून्दज़े और उनके मिशन स्टाफ़ को वीज़ा देने और अन्य मामले संभालने के लिए भारत में रहने की अनुमति दी हुई थी।

सितम्बर महीने में राजदूत फ़रीद मामूंदज़े और उनके स्टाफ़ ने शरण हासिल करने के लिए अमरीका और यूरोप का दौर किया और दूतावास ने बताया कि वह अपना काम रोक रहा है।

एक्स पर एक बयान में दूतावास ने कहा कि अनिश्चय की स्थिति समाप्त हुई और दूतावास बंद हो गया है जबकि चाभियां मेज़बान देश के सिपुर्द कर दी गई हैं।

बयान में बताया गया कि तालेबान और भारत की सरकार की ओर से दबाव की वजह से यह फ़ैसला लेना पड़ा।

फ़रीद मामूंदज़े ने कहा कि दुर्भाग्य से 8 हफ़्ते की प्रतीक्षा के बावजूद कूटनयिकों का वीज़ा बढ़ाने के बारे में भारत सरकार के रवैए में बदलाव नहीं आया।

बयान के अनुसार तालेबान और भारत सरकार की ओर से कंट्रोल छोड़ने के लगातार दबाव की वजह से दूतावास को यह कठिन चयन करना पड़ा।

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें।