भारतः मणिपुर में फिर दंगे, 13 जानें गईं
भारत के राज्य मणिपुर में कूकी और मैतेई समुदायों के बीच फिर से झड़पें शुरू हो गई हैं और 13 लोग मारे गए हैं।
7 महीने पहले शुरू होने वाले दंगों के क्रम में यह ताज़ा घटना हुई है। मई में हिंदू बहुल मैतेई और ईसाई बहुल कूकी समुदाय के बीच झड़पें शुरू हुई थीं जिसके नतीजे में कम से कम 200 लोगों की जानें जा चुकी हैं।
राज्य के एक अधिकारी ने मीडिया को बताया कि मणिपुर के ज़िला तिंगनोपाल से लाशें बरामद हुई हैं, यह म्यांमार की सीमा के क़रीब स्थित है।
मीडिया के अनुसार पुलिस ने इन हत्याओं की पुष्टि की है।
दोनों समुदायों के बीच सरकारी नौकरियों और ज़मीन के बारे में लंबे समय से विवाद चल रहा है जबकि मानवाधिकार कार्यकर्ताओं ने स्थानीय नेताओं पर राजनैतिक हित के लिए जातीय बंटवारे को बढ़ावा देने का आरोप लगाया है।
यह राज्य नस्लीय बुनियादों पर टूट फूट का शिकार हो चुका है, दोनों समुदायों से संबंधित छापामार गुटों ने नाकाबंदी कर रखी है।
ह्यूमन राइट्स वाच ने मणिपुर में अधिकारियों और नेताओं पर आरोप लगाया है कि वे हिंदू बहुसंख्यकवाद को बढ़ावा दे रहे हैं।
राज्य में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की पार्टी भाजपा की सरकार है।
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए