लौटानी होगी लूटे गए पैसे की पाई-पाईः नरेन्द्र मोदी
https://parstoday.ir/hi/news/india-i130988-लौटानी_होगी_लूटे_गए_पैसे_की_पाई_पाईः_नरेन्द्र_मोदी
झारखंड में इनकम टैक्स की रेड को लेकर भारत के पीएम मोदी ने विपक्ष पर साधा निशाना है।
(last modified 2023-12-08T11:25:56+00:00 )
Dec ०८, २०२३ १६:४७ Asia/Kolkata
  • लौटानी होगी लूटे गए पैसे की पाई-पाईः नरेन्द्र मोदी

झारखंड में इनकम टैक्स की रेड को लेकर भारत के पीएम मोदी ने विपक्ष पर साधा निशाना है।

पीएम ने ट्वीट कर कहा कि यह मोदी की गारंटी है, जनता से लूटे गए पैसे की पाई-पाई लौटानी होगी।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इसे लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक मीडिया रिपोर्ट शेयर की है, जिसमें दावा किया गया है कि झारखंड से कांग्रेस सांसद धीरज प्रसाद साहू से कथित तौर पर जुड़े एक कारोबारी के विभिन्न ठिकानों से इनकम टैक्स ने 200 करोड़ रुपये की नकदी बरामद की है। 

विपक्ष पर निशाना साधते हुए पीएम ने लिखा कि देशवासी इन नोटों के ढेर को देखें और फिर इनके नेताओं के ईमानदारी के भाषणों' को सुनें। जनता से जो लूटा है उसकी पाई-पाई लौटानी पड़ेगी यह मोदी की गारंटी है।

गौरतलब है कि कांग्रेस के राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू और उनके करीबियों के खिलाफ इनकम टैक्स विभाग की छापेमारी चल रही है और अब तक इस मामले में 200 करोड़ तक का कैश मिला है। इनकम टैक्स विभाग के सूत्रों के मुताबिक यह छापेमारी तीन राज्यों में चल रही है। झारखंड, ओडिसा, कलकत्ता में 3 दिनों से धीरज साहू के ठिकानों पर इनकम टैक्स विभाग की छापेमारी चल रही है।

फिलहाल कैश को सीज नहीं किया गया है, क्योंकि अभी ऑपरेशन चल रहा है। जानकारी के मुताबिक, रकम इतनी बड़ी है कि अभी भी पूरी गिनती और ऑपरेशन खत्म होने में दो दिन और लग सकते है। mm

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें।