संघ के पसंदीदा और आदिवासी नेता छत्तीसगढ़ के अगले मुख्यमंत्री होंगे
https://parstoday.ir/hi/news/india-i131070-संघ_के_पसंदीदा_और_आदिवासी_नेता_छत्तीसगढ़_के_अगले_मुख्यमंत्री_होंगे
भारत में आदिवासी नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री विष्णुदेव साय छत्तीसगढ़ के अगले मुख्यमंत्री होंगे।
(last modified 2023-12-10T23:21:50+00:00 )
Dec ११, २०२३ ०४:४८ Asia/Kolkata
  • संघ के पसंदीदा और आदिवासी नेता छत्तीसगढ़ के अगले मुख्यमंत्री होंगे

भारत में आदिवासी नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री विष्णुदेव साय छत्तीसगढ़ के अगले मुख्यमंत्री होंगे।

रविवार 10 दिसम्बर को 54 नवनिर्वाचित विधायकों की बैठक में उन्हें भाजपा विधायक दल का नेता चुना गया।

साय छत्तीसगढ़ के सबसे वरिष्ठ आदिवासी नेताओं में से एक हैं और उत्तरी छत्तीसगढ़ के सरगुजा आदिवासी क्षेत्र में गोंड समुदाय से आते हैं।

यह चयन एक सप्ताह के विचार-विमर्श के बाद किया गया। राज्य में आदिवासियों की आबादी 32 प्रतिशत है। अन्य पिछड़ा वर्ग के बाद आदिवासी राज्य में सबसे बड़ा जनसंख्या समूह है।

भारतीय जनता पार्टी कभी ही आदिवासियों की पसंदीदा सूची में नहीं रही लेकिन इस बार के विधानसभा चुनाव में आदिवासी बहुल्य सरगुजा क्षेत्र की सभी 14 सीटों और बस्तर की 12 में से आठ सीटों पर भाजपा जीती है।

59 वर्षीय विष्णु देव साय को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का भी पसंदीदा माना जाता है।

चार बार के सांसद साय अपनी ग़ैर-विवादास्पद छवि और संगठनात्मक क्षमता के लिए जाने जाते हैं। वह साल 2020 से 2022 तक पार्टी की छत्तीसगढ़ इकाई के अध्यक्ष भी रहे हैं।

2014 में जब नरेंद्र मोदी सरकार सत्ता में आई थी तब वह केंद्रीय खान और इस्पात राज्य मंत्री बनाए गए थे।

मुख्यमंत्री पद के लिए निर्वाचित होने के बाद पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के तौर पर मैं सरकार के ज़रिये प्रधानमंत्री मोदी की गारंटी को पूरा करने की कोशिश करूंगा। 18 लाख घरों को मंज़ूरी देना राज्य में पहला काम होगा। (AK)

 

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें।