भारत ने ईरान का शुक्रिया अदा किया
भारत के विदेश मंत्रालय के कांसुलर महानिदेशक ने भारतीय नागरिकों के लिए इस्लामी गणतंत्र ईरान के पर्यटक वीज़ा ख़त्म करने के क़दम सराहना की है।
ईरान और भारत का 13वां संयुक्त कांसुलर आयोग दोनों देशों के विदेश मंत्रालयों के कांसुलर महानिदेशकों की अध्यक्षता में नई दिल्ली में आयोजित किया गया।
इस बैठक में भारतीय पक्ष ने भारतीय नागरिकों के लिए इस्लामी गणतंत्र ईरान के पर्यटक वीज़ा रद्द किए जाने के क़दम की सराहना की है।
इर्ना के अनुसार, इस बैठक में दोनों पक्षों ने विभिन्न कांसुलर मुद्दों पर भी चर्चा की जिसमें ईरानी नागरिकों के लिए भारतीय वीज़ा जारी करने की सुविधा, कांसुलर सहयोग को मज़बूत करना, क़ैदियों का आदान-प्रदान करना, मादक पदार्थों की तस्करी के ख़िलाफ लड़ाई में सहयोग को मजबूत और नागरिकों की समस्याओं का समाधान जैसे मुद्दे शामिल थे।
इस बैठक में दोनों देशों ने छात्रों की स्थिति पर भी चर्चा की।
इस बैठक में भारत और ईरान के बीच समानताओं और अच्छे राजनीतिक संबंधों की ओर इशारा करते हुए ईरान और भारत के बीच उपयुक्त और अधिक गतिशील कांसुलर तंत्र बनाने पर भी ज़ोर दिया गया। (AK)
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए