भारत और रूस ने किया परमाणु ऊर्जा समझौता
https://parstoday.ir/hi/news/india-i131620-भारत_और_रूस_ने_किया_परमाणु_ऊर्जा_समझौता
यूक्रेन से चल रहे युद्ध के बीच भारत ने रूस के साथ एक महत्वपूर्ण परमाणु ऊर्जा समझौता किया है।
(last modified 2023-12-28T03:40:42+00:00 )
Dec २८, २०२३ ०९:०४ Asia/Kolkata
  • भारत और रूस ने किया परमाणु ऊर्जा समझौता

यूक्रेन से चल रहे युद्ध के बीच भारत ने रूस के साथ एक महत्वपूर्ण परमाणु ऊर्जा समझौता किया है।

रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर 5 दिवसीय यात्रा पर मास्को में हैं। इस दौरान भारत और रूस के बीच महत्वपूर्ण परमाणु ऊर्जा समझौता हुआ है।

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि भारत और रूस ने तमिलनाडु में कुडनकुलम परमाणु ऊर्जा संयंत्र की भविष्य की बिजली उत्पादन इकाइयों के निर्माण से संबंधित कुछ बहुत महत्वपूर्ण समझौतों पर मंगलवार को हस्ताक्षर किए। उन्होंने द्विपक्षीय आर्थिक सहयोग पर रूस के उप प्रधानमंत्री डेनिस मंतुरोव के साथ व्यापक और रचनात्मक बैठक के बाद यह घोषणा की।

इस बैठक के दौरान परमाणु ऊर्जा और औषधि, फार्मास्युटिकल पदार्थ और चिकित्सीय उपकरणों पर समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए। उन्होंने भारतीय प्रवासी समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि आज हमने कुडनकुलम परमाणु परियोजना की भविष्य की इकाइयों से जुड़े कुछ बहुत महत्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर किए।

रूस की सरकारी मीडिया के अनुसार कुडनकुलम परमाणु ऊर्जा संयंत्र रूस की तकनीकी सहायता से तमिलनाडु में बनाया जा रहा है। इसका निर्माण मार्च 2002 में शुरू हुआ था। फरवरी 2016 के बाद से कुडनकुलन परमाणु ऊर्जा संयंत्र की पहली ऊर्जा इकाई लगातार काम कर रही है इसकी डिजाइन क्षमता 1,000 मेगावाट की है। संयंत्र के 2027 में पूरी क्षमता के साथ काम शुरू करने की उम्मीद है। MM

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें।