भारतीय प्रधानमंत्री ने बधाई दी
https://parstoday.ir/hi/news/india-i132040-भारतीय_प्रधानमंत्री_ने_बधाई_दी
भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना वाजिद को बधाई दी
(last modified 2024-01-09T04:06:28+00:00 )
Jan ०९, २०२४ ०९:३२ Asia/Kolkata
  • भारतीय प्रधानमंत्री ने बधाई दी

भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना वाजिद को बधाई दी

भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना से बात करके उन्हें बांग्लादेश के संसदीय चुनाव में लगातार चौथी बार जीत हासिल करने की बधाई दी है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इसके साथ ही बांग्लादेश के लोगों को भी सफल चुनाव के लिए बधाई देते हुए एक बार फिर यह स्पष्ट कर दिया कि भारत बांग्लादेश के साथ अपनी स्थायी और जन-केंद्रित साझेदारी को और मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है।

भारतीय प्रधानमंत्री मोदी ने बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना से बात कर उन्हें बधाई देने की जानकारी को साझा करते हुए एक्स पर पोस्ट करके कहा कि प्रधानमंत्री शेख हसीना से बात कर उन्हें संसदीय चुनावों में लगातार चौथी बार ऐतिहासिक जीत पर बधाई दी। मैं बांग्लादेश के लोगों को भी सफल चुनाव के लिए बधाई देता हूं। हम बांग्लादेश के साथ अपनी स्थायी और जन-केंद्रित साझेदारी को और मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। MM

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें।