एस जयशंकर का ईरान दौरा
https://parstoday.ir/hi/news/india-i132188-एस_जयशंकर_का_ईरान_दौरा
भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर दो दिवसीय यात्रा पर तेहरान आ रहे हैं।
(last modified 2024-01-14T07:48:27+00:00 )
Jan १४, २०२४ १३:१५ Asia/Kolkata
  • एस जयशंकर का ईरान दौरा

भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर दो दिवसीय यात्रा पर तेहरान आ रहे हैं।

भारत सरकार की ओर से जारी किए गए बयान के अनुसार एस जयशंकर रविवार को तेहरान पहुंचेंगे। इस सफ़र में वे ईरान के विदेश मंत्री हुसैन अमीर अब्दुल्लाहियान से मुलाक़ात करेंगे जिसमें आपसी संबंधों, क्षेत्रीय और अंतर्राष्ट्रीय मामलों की समीक्षा की जाएगी।

भारत ने 2015 में ईरान से चाबहार बंदरगाह को विकसित करने का समझौता किया था जिसके तहत अफ़ग़ानिस्तान को इस बंदरगाह से जोड़ने वाली रेलवे लाइन बिछाने की परियोजना पर भी काम होना था। 2016 में भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ईरान के दौरे में 500 मिलियन डालर के समझौते किए।

इससे पहले भारत के विदेश मंत्री प्रस्ताव दे चुके हैं कि सेंट्रल एशियाई देशों की आज़ाद समुद्री तटों तक एक्सेस को आसान बनाने के लिए चाबहार बंदरगाह का अहम रोल हो सकता है।

उन्होंने कहा था कि भारत चाबहार के रास्ते सेंट्रल एशिया तक आसानी से पहुंच सकेगा जबकि यह मार्ग भी प्रशस्त होगा कि रूस के साथ भी आसानी से व्यापार हो। उन्होंने कहा कि इस समय यह बहुत महत्वूर्ण है कि दुनिया के देश एक दूसरे से जुड़ें।

उन्होंने ईरान, भारत, अफ़ग़ानिस्तान और उज़बेकिस्तान का संयुक्त वर्किंग ग्रुप बनाने का सुझाव का भी स्वागत किया था।

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें।