भारत में शिक्षा का स्तर गिरा, रिपोर्ट कर देगी हैरान
https://parstoday.ir/hi/news/india-i132370-भारत_में_शिक्षा_का_स्तर_गिरा_रिपोर्ट_कर_देगी_हैरान
एक रिपोर्ट में बताया गया है कि 14 से 18 वर्ष के लगभग एक चौथाई ग्रामीण किशोर अपनी क्षेत्रीय भाषाओं में कक्षा-2 स्तर का पाठ नहीं पढ़ सकते हैं और कम से कम 42.7 प्रतिशत अंग्रेजी में वाक्य भी नहीं पढ़ सकते हैं।
(last modified 2024-01-19T06:16:49+00:00 )
Jan १९, २०२४ ११:४३ Asia/Kolkata
  • भारत में शिक्षा का स्तर गिरा, रिपोर्ट कर  देगी हैरान

एक रिपोर्ट में बताया गया है कि 14 से 18 वर्ष के लगभग एक चौथाई ग्रामीण किशोर अपनी क्षेत्रीय भाषाओं में कक्षा-2 स्तर का पाठ नहीं पढ़ सकते हैं और कम से कम 42.7 प्रतिशत अंग्रेजी में वाक्य भी नहीं पढ़ सकते हैं।

शिक्षा की वार्षिक स्थिति रिपोर्ट 2023 में यह जानकारी सामने आई है।

इसके तहत शिक्षा-केंद्रित एनजीओ प्रथम फाउंडेशन द्वारा 26 राज्यों के 28 जिलों में ‘बियॉन्ड बेसिक्स’ सर्वेक्षण आयोजित किया गया था जिसमें ग्रामीण भारत के सरकारी और निजी दोनों संस्थानों में नामांकित 14 से 18 वर्ष के 34 हज़ार 745 बच्चों को शामिल किया गया था।

पिछली बार इस विशेष आयु वर्ग को 2017 की ‘असर’ रिपोर्ट में शामिल किया गया था।

टाइम्स ऑफ़ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, असर-2023 ने इन बच्चों के जीवन के चार पहलुओं को शामिल किया गया। सर्वेक्षण में पाया गया कि कुल मिलाकर इस समूह के 86.8 बच्चे किसी न किसी शैक्षणिक संस्थान में नामांकित हैं जो 2017 के लगभग समान है।

2023 की रिपोर्ट के अनुसार, औपचारिक शिक्षा के किसी भी रूप में नामांकित न होने वाले बच्चों का प्रतिशत 14 साल के बच्चों के लिए 3.9 प्रतिशत और 18 साल के बच्चों के लिए 32.6 प्रतिशत है। 2017 में ये आंकड़े क्रमश: 5 प्रतिशत और 30 प्रतिशत थे।

रिपोर्ट में दावा किया गया है कि यह डर निराधार था कि कई पुराने छात्रों ने आजीविका के नुकसान के कारण कोविड-19 महामारी के दौरान स्कूल छोड़ दिया।

सर्वेक्षण में छात्रों की डिजिटल जागरूकता का भी पता लगाया गया और इस बात पर प्रकाश डाला गया कि 90 प्रतिशत युवाओं के पास घर में स्मार्टफोन है और वे इसका उपयोग करना जानते हैं। (AK)

 

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें।