अफगानिस्तान में क्रैश प्लेन भारतीय नहीं
https://parstoday.ir/hi/news/india-i132476-अफगानिस्तान_में_क्रैश_प्लेन_भारतीय_नहीं
अफगानिस्तान के बदख्शां खां इलाके में रविवार को एक प्लेन क्रैश हो गया।
(last modified 2024-01-21T05:41:16+00:00 )
Jan २१, २०२४ ११:१० Asia/Kolkata
  • अफगानिस्तान में क्रैश प्लेन भारतीय नहीं

अफगानिस्तान के बदख्शां खां इलाके में रविवार को एक प्लेन क्रैश हो गया।

पाकिस्तान और अफगानिस्तान के मीडिया हाउस ने इस विमान के भारतीय विमान होने की बात कही थी पर भारतीय सूत्रों ने इसका खंडन किया है और सिविल एविएशन मिनिस्ट्री ने बताया कि ये प्लेन भारत का नहीं है।

सूत्रों के अनुसार यह मोरक्को में रजिस्टर्ड एक एयर एम्बुलेंस थी जो तकनीकी खराबी की वजह से अपने रास्ते से भटक गयी और क्रैश हो गया। एविएशन मिनिस्ट्री के मुताबिक यह थाईलैंड से मॉस्को जा रही थी। इसने बिहार के गया एयरपोर्ट से ईंधन भरा था।

इससे पहले पाकिस्तानी मीडिया हाउस समा ने बदख्शां प्रांत के पुलिस कमांड के हवाले से एयर एम्बुलेंस को भारत का पैसेंजर प्लेन बताया था। जो कल रात रडार से गायब होने के बाद जेबाक जिले के पर्वतीय इलाके में क्रैश हो गया।

ज्ञात रहे कि अफगानिस्तान में तालिबान के सत्ता में आने के बाद से 2021 से कोई भी भारतीय विमान उनके एयरस्पेस से होते हुए नहीं उड़ रहा है। इधर टोलो न्यूज ने बदख्शां के सूचना विभाग के प्रवक्ता जबीहुल्लाह अमीरी के हवाले से बताया है कि घटना की जांच के लिए एक टीम को इलाके में भेजा गया है। MM

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें।