Mar १७, २०२४ ०९:०२ Asia/Kolkata
  • कम से कम 15 भारतीय मछुआरों को पकड़ा और दो नाव ज़ब्त

श्रीलंकाई नौसेना द्वारा 15 मछुआरों को पकड़ने की खबर मिली है। रामेश्वरम मछुआरा संघ ने बताया है कि नौसेना ने 2 नावों को भी जब्त कर लिया है।

शुक्रवार को यह खबर सामने आई थी कि श्रीलंकाई नौसेना ने उत्तरी जाफना प्रायद्वीप में कराईनगर के तट से कम से कम 15 भारतीय मछुआरों को हिरासत में लिया है। यह कार्रवाई द्वीप राष्ट्र के जल से मछली पकड़ने के आरोप में की गई थी। श्रीलंकाई नौसेना ने मछुआरों की नावों को जब्त कर लिया था और मामले की जांच को मत्स्य निदेशालय भेजा था।

गौरतलब है कि भारत और श्रीलंका के बीच मछुआरों का मुद्दा अक्सर विवाद के रूप में सामने आता है। श्रीलंकाई नौसेना भारतीय मछुआरों पर गोलीबारी भी कर चुकी है। श्रीलंका द्वारा कई बार नावों को जब्त किया जा चुका है। पिछले साल श्रीलंकाई नौसेना ने 240 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया था और उनकी 35 नावों को जब्त किया था। MM

 

टैग्स