ज़कात की रक़म से लड़ेंगे आतंकवाद के आरोपी मुसलमानों का केस
भारत में सक्रिय जमीयते ओलमाए हिंद ने यह निर्णय लिया है कि वह ज़कात की रक़म से आतंक के आरोपी मुसलमानों का केस लड़ेगी।
इस संस्थान ने मुसलमानों से अपील की है कि आतंक के आरोप में बंद मुस्लिमों के केस लड़ने के लिए वे ज़कात उन्हें दें। जमीयते ओलमाए हिंद की लीगल सेल के प्रमुख गुलज़ार आज़मी ने बताया कि इस समय बहुत से ग़रीब मुसलमान आतंक के मामलों में जेल में बंद हैं। हम ऐसे लोगों के लिए लड़ने के लिए मुस्लिमों से मदद मांग रहे हैं। उन्होंने कहा कि पिछले साल जमीयते ओलमाए हिंद ने 410 मुस्लिमों का केस लड़ने में दो करोड़ रुपए खर्च किए थे। उन्होंने कहा कि यह सभी मुसलमान आतंक के मामलों के आरोप में जेल में बंद थे। इनमें से 108 लोगों के खिलाफ आरोप हटा लिए गए हैं।
ज्ञात रहे कि जमीयते ओलमाए हिंद, आतंक के आरोप में बंद मुस्लिम युवाओं के केस लड़ती रही है।