हिंदुओं की जनसंख्या कम होने की वजह उनकी बढ़ती नामर्दीः तोगड़िया
विश्व हिंदू परिषद के नेता प्रवीण तोगड़िया ने कहा है कि हिंदुओं की जनसंख्या कम होने की वजह उनकी बढ़ती नामर्दी है।
तोगड़िया ने हिंदुओं में बढ़ती नपुंसकता पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा है कि वे घर जाकर अपनी मर्दानगी के लिए पूजा करें।
गुजरात के बरूच ज़िले में एक रैली को संबोधित करते हुए विश्व हिंदू परिषद के नेता प्रवीण तोगड़िया ने कहा है कि मुसलमानों से मुक़ाबला करने के लिए हमें अपनी जनसंख्या बढ़ानी होगी। तोगड़िया ने साथ ही इस रैली में हिंदुओं में बढ़ती नपुंसकता पर चिंता व्यक्त की है। तोगड़िया ने रैली में अपनी बनाई दवाई दिखाते हुए कहा कि हिंदू मर्दों को घर जाकर अपनी मर्दानगी के लिए पूजा करनी चाहिए।
डॉक्टरी की पढ़ाई कर चुके प्रवीण तोगड़िया ने लोगों को अपनी दवाई दिखाते हुए कहा कि यह मेरी बनाई चीज है। उन्होंने कहा कि यह 600 रुपए में मिलती है पर मैं यहां पर आपको 500 में ही दे दूंगा। तोगड़ियों ने सभा में मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि मेरी इस दाव को ले जाकर अपनी पत्नी को देना और कहना की वह इसको आपके खाने में मिलाकर दे। मेरी दवा खाने के बाद आप शक्तिशाली बने रहेंगे और बच्चे पैदा करते रहेंगे।