भारत ने पेश की वार्ता के लिए शर्त
नई दिल्ली का कहना है कि पठानकोट हमले के दोषियों को दंडित करके ही पाकिस्तान के साथ वार्ता आरंभ हो सकती है।
भारत ने कहा है कि नई दिल्ली से वार्ता आरंभ करने के लिए इस्लामाबाद को पठानकोट हमले के आक्रमणकारियों को पहले दंडित करना होगा।
भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने रविवार को कहा है कि पाकिस्तान की ओर से द्विपक्षीय वार्ता को आरंभ करने के बारे में अभीतक किसी भी प्रकार का प्रयास आरंभ नहीं किया गया।
इससे पहले भारत के रक्षामंत्री मनोहर पार्रिकर ने कहा था प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की पाकिस्तान यात्रा से वार्ता आरंभ होने की जो किरण जागी थी वह अब समाप्त होती दिखाई दे रही है।
ज्ञात रहे कि भारत के पंजाब राज्य की पठानकोट हवाई छावनी में किये गए हमले के दौरान 7 भारतीय सैनिक मारे गए थे जिसके बाद शक की सुई पाकस्तान की ओर मुड़ी थी। इस घटना के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच शांति वार्ता रूक गई थी।