अफ़ग़ानिस्तान के साथ व्यापार में पाकिस्तान की जगह ईरान ने ली
Jul २०, २०२६ १६:२६ Asia/Kolkata
पार्स टुडे – इस्लामाबाद और काबुल के बीच पारगमन में अभूतपूर्व गिरावट के कारण ईरान अफ़ग़ानिस्तान की मुख्य व्यापारिक धमनी और सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार बन गया है।
पार्स टुडे के अनुसार इस्लामाबाद और काबुल के बीच सीमा तनाव बढ़ने और पाकिस्तान द्वारा संपर्क मार्गों को बार-बार बंद करने के बाद वित्तीय वर्ष 2026 में दोनों देशों के बीच पारगमन व्यापार में 93 प्रतिशत की भारी गिरावट आई और इस्लामिक गणराज्य ईरान ने अफगानिस्तान के कुल आयात का लगभग आधा हिस्सा अपनी ओर आकर्षित करके इस देश के सीमा-पार व्यापार के क्षेत्र में आधिकारिक तौर पर पाकिस्तानी बंदरगाहों का स्थान ले लिया है। mm
टैग्स