कोई भी चीनी सैनिक भारत की सीमा में दाख़िल नहीं हुआः चीन
चीन ने इन समाचारों का कड़ाई से खण्डन किया है कि इस देश के कुछ सैनिक, अरूणाचल प्रदेश क्षेत्र से भारत की सीमा में प्रविष्ट हुए थे।
चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने गुरूवार को बयान जारी करके घोषणा की है कि उनके देश के सैनिक, भारत के साथ मतभेद वाले क्षेत्र में दाख़िल नहीं हुए।
लूकांग ने बल देकर कहा कि इस प्रकार की अफ़वाहें आए दिन फैलती रहती हैं किंतु चीन, भारत के साथ समझौते के प्रति कटिबद्ध रहा है। उन्होंने आगे कहा कि भारत और चीन का सीमावर्ती क्षेत्र अरूंचाल प्रदेश स्थित है किंतु अभी भी स्पष्ट रूप से सीमा को स्पष्ट नहीं किया गया है।
ज्ञात रहे कि भारत और चीन के बीच सीमावर्ती मतभेदों का इतिहास दशकों पुराना है और सन 1962 में दोनो देशों के बीच युद्ध भी हो चुका है।
ज्ञात रहे कि इससे पहले भारत के रक्षामंत्रालय ने घोषणा की थी कि चीन के 250 सैनिक, चीन की सीाम को पार करते हुए भारती की सीाम में घुस आए थे।