ईरान के खिलाफ यूएई के आरोपों का खंडन
-
ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बक़ाई
पार्स टुडे – ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने यूएई (संयुक्त अरब अमीरात) के इस आरोप को पूरी तरह से खारिज कर दिया कि ईरान ने उस देश की ओर एक मिसाइल दागी है।
पार्स टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बक़ाई ने ईरान द्वारा यूएई की ओर मिसाइल दागने के आरोप को खारिज करते हुए, ईरान पर आरोप लगाने पर खेद व्यक्त किया और इस व्यवहार को अच्छे पड़ोसी के सिद्धांत के खिलाफ और क्षेत्रीय देशों के बीच विश्वास को मज़बूत करने तथा क्षेत्र में असुरक्षा को बढ़ने से रोकने के मौजूदा प्रयासों में बाधा बताया।
उन्होंने सभी क्षेत्रीय पक्षों से अनुरोध किया कि वे क्षेत्र में शांति और सुरक्षा के खिलाफ अमेरिका और ज़योनी शासन के लगातार दुष्कर्मों, विशेष रूप से कई फ़ॉल्स फ़्लैग (झूठे झंडे) अभियानों के इतिहास को ध्यान में रखते हुए, इस्लामी गणराज्य ईरान के खिलाफ निराधार आरोप लगाने से बचें। (AK)
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए